परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

शुक्रवार, 4 अगस्त 2023

जिला स्तरीय दो दिवसीय राजस्थान युवा महोत्सव का हुआ समापन



 जिला स्तरीय दो दिवसीय राजस्थान युवा महोत्सव का हुआ समापन

झालावाड़ 04 अगस्त। राजस्थान युवा महोत्सव के दो दिवसीय जिला स्तरीय कार्यक्रम का समारोहपूर्वक शुक्रवार को भवानी नाट्यशाला में समापन हुआ। समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए जिला कलक्टर आलोक रंजन ने राजस्थान युवा महोत्सव को षिक्षा के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का एक उत्तम मंच बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों के हुनर को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता के विजेता राज्य स्तर की प्रतियोगिता में भी भाग लेंगे वहीं जो विजेता नहीं बन पाए वे निराश न हो और आगे अपने प्रयास जारी रखें। समापन समारोह में अतिथियों द्वारा प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र सहित कलारत्न शील्ड प्रदान की गई।   

इस दौरान एडीपीसी सीताराम मीणा ने कार्यक्रम का संक्षिप्त परिचय देते हुए बताया कि पूर्व में इन प्रतियोगिताओं का आयोजन ब्लॉक स्तर पर किया गया था तथा ब्लॉक से विजेता प्रतिभागियों ने जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा व क्षमता का परिचय दिया। जिला स्तर से विभिन्न प्रतियोगिताओं में चयनित प्रतिभागियों की प्रस्तुतियां 20 से 22 अगस्त तक राज्य स्तर पर होगी। इस प्रतियोगिता में विभिन्न श्रेणी में लगभग 24 प्रतियोगिताओं में 460 प्रतिभागियों ने भाग लिया। समापन समारोह के अन्त में मुख्य जिला षिक्षा अधिकारी उत्तरा मेहरा द्वारा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों को धन्यवाद देकर समापन की घोषणा की गई। समारोह का संचालन सत्येन्द्र नामा, पूनम रौतेला एवं प्रवीण काजला द्वारा किया गया। समारोह में समाज कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष मीनाक्षी चन्द्रावत, रघुराज सिंह हाड़ा, पार्षद मोहम्मद शफीक खान, जिला ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष दिनेष सक्सेना सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

जिला स्तरीय दो दिवसीय राजस्थान युवा महोत्सव का हुआ समापन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें