परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

सोमवार, 14 अगस्त 2023

पंचायत शिक्षकों सहित संविदा कर्मियों को स्थाई करने के लिए हुंकार



 पंचायत शिक्षकों सहित संविदा कर्मियों को स्थाई करने के लिए हुंकार

सीकर. राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने प्रदेश में कार्यरत पंचायत सहायक से पंचायत शिक्षक बनाएं कार्मिकों सहित विभिन्न संविदा कर्मियों जैसे लोक जुंबिश कर्मी, शिक्षाकर्मी ,पैरा टीचर और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को नियमित करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र भेजा। प्रदेशाध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा ने बताया कि प्रदेश की वर्तमान सरकार ने 2018 के चुनाव में अपने जन घोषणा पत्र के बिंदु संख्या पांच में संविदा कर्मियों को सरकार में आने पर नियमित करने का वादा किया था। 


घोषणा से प्रदेश के विभिन्न संविदा कर्मियों जैसे लोक जुंबिश कर्मी ,शिक्षा कर्मी,पैरा टीचर ,विद्यार्थी मित्र और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में नियमित होने की आस जगी थी। राष्ट्रीय प्रदेश महामंत्री महेंद्र लखारा ने बताया कि संविदा कर्मियों को नियमित करने के साथ इनको शिक्षक बनाने के लिए संगठन कई बार आग्रह कर चुका है। जिलाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि 16 अगस्त से आंदोलन शुरू किया जाएगा।


पंचायत शिक्षकों सहित संविदा कर्मियों को स्थाई करने के लिए हुंकार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें