परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

बुधवार, 9 अगस्त 2023

आबादी थामने को समान कानून जरूरी: योगी


 आबादी थामने को समान कानून जरूरी: योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को विधानसभा में सपा और नेता विरोधी दल अखिलेश यादव द्वारा सवाल करने पर जमकर पलटवार किया। योगी ने अखिलेश को प्रदेश में बेरोजगारी और शिक्षा के संबंध में पूछे गए सवाल पर कहा कि अच्छा है कि नेता विरोधी दल को भी अब जनसंख्या की चिंता होने लगी है। इसी को नियंत्रित करने के लिए हम लोग समान कानून की बात कर रहे हैं। चलिए समाजवादियों में कुछ तो तरक्की हुई है।


दरअसल, नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने प्रश्नकाल में संग्राम यादव के माध्यमिक शिक्षा से जुड़े सवाल पर अनुपूरक प्रश्न किया था। अखिलेश ने पूछा कि क्या नेता सदन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बताएंगे कि वर्ष 2017 से 2022 के बीच प्रदेश में 15 वर्ष के युवाओं की कितनी संख्या बढ़ी है। मुख्यमंत्री इस दौरान संग्राम यादव के सवाल का जवाब दे रहे थे। अखिलेश यादव के खड़े होने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इतना तो देख लें कि मैं जवाब दे रहा हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छा है समाजवादियों की कुछ तरक्की तो हुई। योगी बोले, जनसंख्या को ही नियंत्रित करने के लिए हम एक देश एक कानून लागू करने की बात कर रहे हैं। योगी यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि अभी एक सदस्य ने बेसिक शिक्षा के विषय में एक प्रदेश, एक कोर्स, एक मूल्य को लेकर सवाल पूछा था। इसमें एक देश और एक कानून भी जोड़ देते तो अच्छा होता।


आबादी थामने को समान कानून जरूरी: योगी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें