परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

सोमवार, 21 अगस्त 2023

लेखाधिकारी नहीं होने से अटके शिक्षकों के वित्तीय प्रकरण



 लेखाधिकारी नहीं होने से अटके शिक्षकों के वित्तीय प्रकरण

अजमेर। शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक कार्यालय में लेखाधिकारी का पद रिक्त होने के कारण सैकड़ों शिक्षकों के एसीपी प्रकरण व अन्य वित्तीय प्रकरण लंबित पड़े हैं। राजस्थान शिक्षक संघ राधाकृष्णन व पारंभिक नहीं हो जाती तब तक अजमेर शिक्षिका सेना ने निदेशक प्रारंभिक व माध्यमिक शिक्षा, बीकानेर को ज्ञापन प्रेषित कर संयुक्त निदेशक कार्यालय में लेखाधिकारी के रिक्त पद पर जल्द नियुक्ति करने की मांग की है।


प्रदेशाध्यक्ष विजय सोनी ने बताया कि संयुक्त निदेशक कार्यालय में कार्यरत लेखाधिकारी विजय कुमार का स्थानांतरण निर्वाचन विभाग, जयपुर में हो जाने के कारण लेखाधिकारी का पद रिक्त हो गया है। संगठन ने मांग की है कि जब तक संयुक्त निदेशक कार्यालय में किसी लेखाधिकारी की नियुक्ति नहीं हो जाती तब तक अजमेर  समग्र शिक्षा कार्यालय में कार्यरत सहायक लेखा अधिकारी प्रथम व अजमेर जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय कार्यालय में कार्यरत सहायक लेखा अधिकारी द्वितीय को इस पद का अतिरिक्त कार्यभार दिया जाए। ताकि लंबित प्रकरणों का निस्तारण हो सके और लंबे समय से शिक्षकों के बकाया वित्तीय प्रकरण निस्तारित हो सकें।

लेखाधिकारी नहीं होने से अटके शिक्षकों के वित्तीय प्रकरण Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें