परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

शुक्रवार, 4 अगस्त 2023

राजीव गांधी शहरी ओलंपिक के लिए खिलाड़ियों को टीमें की गई आवंटित,प्रतियोगिता के मैच शेड्यूल भी किए गए जारी



 राजीव गांधी शहरी ओलंपिक के लिए खिलाड़ियों को टीमें की गई आवंटित,प्रतियोगिता के मैच शेड्यूल भी किए गए जारी

जोधपुर. राज्य सरकार के निर्देश पर 5 अगस्त से शुरू होने वाले राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेलों के लिए खिलाड़ियों को टीम आवंटित कर दी गई है। आयुक्त उत्तर अतुल प्रकाश ने बताया कि राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेलों के लिए खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह नजर आया और लगभग 9000 खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। उन्होंने बताया कि इस ओलंपिक में कुल 7 खेलों की प्रतियोगिताएं होगी। आयुक्त ने बताया कि खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन के बाद सभी खिलाड़ियों को टीम आवंटन करने का कार्य पूरा किया जा चुका है। खिलाड़ी नगर निगम उत्तर के लिंक https:// urban. rajasthan. gov. in/ content/ raj/ udh/ nagar- nigam- jodhpur- north/ en/ news—- events. html। पर जाकर खिलाड़ी अपनी टीम आईडी देख सकते हैं। साथ ही उनकी प्रतियोगिता किस दिन होनी है। यह शेड्यूल भी इस लिंक में दिया गया है।


नगर निगम दक्षिण ने जारी किया राजीव गांधी शहरी ओलंपिक का लिंक

शनिवार को शुरू होने वाले राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेलों को लेकर नगर निगम दक्षिण ने खिलाड़ियों की सुविधा के लिए खेल जानकारी का लिंक जारी किया है। आयुक्त दक्षिण उत्सव कौशल ने बताया कि 5 अगस्त से राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेलों का शुभारंभ होगा। इस ओलंपिक में कुल 7 खेलों के लिए लगभग 10,000 से अधिक प्रतिभागियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। नगर निगम दक्षिण ने इन खिलाड़ियों के लिए टीम का गठन किया है। साथ ही खेलों का कार्यक्रम शेड्यूल भी निर्धारित किया है। आयुक्त ने बताया कि नगर निगम दक्षिण के लिंक httpsÑ// urban. rajasthan. gov. in/ content/ raj/ udh/ nagar- nigam- jodhpur/ en/ khel. html पर जाकर खिलाड़ी अपनी टीम और मैच के संबंध में संपूर्ण जानकारी ले संकेंगे।

राजीव गांधी शहरी ओलंपिक के लिए खिलाड़ियों को टीमें की गई आवंटित,प्रतियोगिता के मैच शेड्यूल भी किए गए जारी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें