परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

बुधवार, 16 अगस्त 2023

GATE 2024: IISc ने गेट परीक्षा में जोड़ा एक नया पेपर, जारी कीं परीक्षा तिथियां

 

GATE 2024: IISc ने गेट परीक्षा में जोड़ा एक नया पेपर, जारी कीं परीक्षा तिथियां

GATE 2024 Date: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बैंगलोर ( आईआईएससी ) ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग ( गेट 2024) परीक्षा में एक नया पेपर जोड़ा है। यह नया पेपर डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट-gate2024.iisc.ac.in पर देख सकते हैं। गेट 2024 परीक्षा के लिए आवेदन 24 अगस्त से शुरू होंगे। एप्लाई करने की अंतिम तिथि 29 सितंबर 2023 तय की गई है। 23 सितंबर से 13 अक्टूबर तक लेट फीस के साथ आवेदन हो सकेगा। 


गेट 2024 में कुल 30 पेपर हैं। उम्मीदवार ज्यादा से ज्यादा दो पेपर के लिए आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा की संभावित तारीखें 03, 04, 10 और 11 फरवरी, 2024 हैं। परीक्षा के एडमिट कार्ड 3 जनवरी 2024 से जारी होंगे। 16 फरवरी, 2023 को रिस्पॉस शीट और आंसर-की 21 फरवरी, 2023 को रिलीज हो सकती है। 25 फरवरी, 2024 तक आपत्ति उठाने का मौका दिया जाएगा।


गेट रिजल्ट का ऐलान 16 मार्च, 2023 को किया जाएगा।  23 मार्च, 2023 को स्कोर कार्ड जारी कर दिया जाएगा। गेट क्वालीफाई कर सिर्फ आईआईटी से इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री के लिए दाखिला नहीं मिलता बल्कि इस स्कोर के आधार पर देश की विभिन्न पीएसयू में नौकरी व स्कॉलरशिप्स भी मिलती है।

GATE 2024: IISc ने गेट परीक्षा में जोड़ा एक नया पेपर, जारी कीं परीक्षा तिथियां Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें