परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

गुरुवार, 17 अगस्त 2023

रिटायर्ड मेजर जनरल आलोक राज RSSB चेयरमैन नियुक्त, उपेन यादव की मांग पूरी



 रिटायर्ड मेजर जनरल आलोक राज RSSB चेयरमैन नियुक्त, उपेन यादव की मांग पूरी

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को मिला नया चेयरमैन मिल गया है। रिटायर्ड मेजर जनरल आलोक राज को अध्यक्ष बनाया गया है। राज्य सरकार ने देर रात नियुक्ति के आदेश जारी किए। पूर्व अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा के इस्तीफे के बाद रिक्त हुआ था पद। बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष आलोक राज पर रहेगी जिम्मेदारी। आगामी भर्ती परीक्षाओं को पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने की जिम्मेदारी। भारतीय सेना में 37 वर्ष से अधिक समय तक सेवाएं दे चुके हैं आलोक राज। जून, 1983 में सिख लाइट इन्फैंट्री की पहली बटालियन में हुए थे कमीशन। UN सैन्य पर्यवेक्षक के रूप में अंगोला में विदेशी मिशन के साथ काम किया


सीएम गहलोत का जताया आभार 

उपेन यादव ने ट्वीट कर सीएम अशोक गहलोत का आभार जताया है। उपेन यादव ने कहा त्याग और संघर्ष के बाद सरकार ने आलोक राज को नियुक्त किया है। उम्मीद है कि ईमानदारी और निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ सभी भर्तियां पूरी होंगी। उपेन यादव ने सीएम गहलोत का आभार जताया है। बता दें 10 अगस्त को उपवास 12 अगस्त से अन्न का त्याग था। राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव की अन्न त्याग की वजह से कल से ही तबीयत खराब है। उसके बावजूद भी सरकार को जगाने और युवा बेरोजगारों की विभिन्न मांगू पूरा करवाने के लिए ड्रिप के साथ कर्मचारी चयन बोर्ड पहुंचकर धरना दिया एवं अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा था। महासंघ अध्यक्ष उपेन यादव ने कहा की गांधीवादी तरीके से अन्न का त्याग करके सरकार व कर्मचारी चयन बोर्ड को जगाने का प्रयास किया है।


पारदर्शिता के साथ भर्तियां पूरी होंगी 

उपेन यादव का कहना है कि कर्मचारी चयन बोर्ड अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति नहीं होने से भर्तियां हो रही थी। फायरमैन,वनरक्षक,अध्यापक भर्तियों का परिणाम तत्काल जारी किया जाए। पशुपरिचर,कनिष्ठ अनुदेशक सहित अन्य नई भर्तियों की विज्ञप्ति जल्द जारी की जाए। नई 1 लाख भर्तियों का विभाग वाइज वर्गीकरण करके भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर तत्काल जारी किया जाए। अध्यापक भर्ती में कम किए गए 4500 पदों को वापस जोड़ा जाए। 

रिटायर्ड मेजर जनरल आलोक राज RSSB चेयरमैन नियुक्त, उपेन यादव की मांग पूरी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें