परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

बुधवार, 6 सितंबर 2023

राजस्थान कर्मचारी बोर्ड कराएगा 17 परीक्षाएं:जारी किया भर्ती कैलेंडर, 21 जनवरी से 31 अप्रैल तक होंगे एग्जाम




राजस्थान कर्मचारी बोर्ड कराएगा 17 परीक्षाएं:जारी किया भर्ती कैलेंडर, 21 जनवरी से 31 अप्रैल तक होंगे एग्जाम

राजस्थान के लाखों युवाओं का इंतजार खत्म हो गया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 17 भर्ती परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके अनुसार अगले साल जनवरी से अप्रैल महीने तक 17 भर्ती परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।परीक्षाओं में प्रदेश के लगभग 25 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। हालांकि 17 में से महज 6 भर्ती परीक्षाओं की तारीख जारी की गई है, जबकि 11 भर्ती परीक्षाओं के आयोजन का प्रस्तावित महीना बताया गया है।



राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी किया भर्ती कैलेंडर
भर्ती परीक्षासमय (तारीख)
सूचना सहायक सीधी भर्ती परीक्षा, 202321 जनवरी, 2024
संविदा नर्स सीधी भर्ती परीक्षा, 20233 फरवरी, 2024 (मॉर्निंग)
संविदा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता सीधी भर्ती परीक्षा, 20233 फरवरी, 2024 (इवनिंग)
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा, 20234 फरवरी, 2024
कनिष्ठ लेखाकार और तहसील राजस्व लेखाकार सीधी भर्ती परीक्षा, 202311 फरवरी, 2024
संगणक सीधी भर्ती परीक्षा, 20233 मार्च, 2024
पर्यवेक्षक (महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता) सीधी भर्ती परीक्षा, 2023मार्च-अप्रैल, 2024
सुपरवाइजर (महिला अधिकारिता) सीधी भर्ती परीक्षा, 2023मार्च-अप्रैल, 2024
उपकारापाल सीधी भर्ती परीक्षा, 2023मार्च-अप्रैल, 2024
छात्रावास अधीक्षक ग्रेड-II ( सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग) सीधी भर्ती परीक्षा, 2023मार्च-अप्रैल, 2024
पर्यवेक्षक महिला सीधी भर्ती परीक्षा, 2023मार्च-अप्रैल, 2024
प्लाटून कमांडर सीधी भर्ती परीक्षा, 2023मार्च-अप्रैल, 2024
छात्रावास अधीक्षक ग्रेड-III (अल्पसंख्यक मामलात विभाग) सीधी परीक्षा, 2023मार्च-अप्रैल, 2024
कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा, 2023मार्च-अप्रैल, 2024
पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा, 2023मार्च-अप्रैल, 2024
जिलेदार (सिंचाई) सीधी भर्ती परीक्षा, 2023मार्च-अप्रैल, 2024
कनिष्ठ अभियंता संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा, 2023मार्च-अप्रैल, 2024


बता दें कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के भर्ती परीक्षाओं के कैलेंडर को जारी करने की मांग को लेकर युवा पिछले लंबे वक्त से प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदेशभर में सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक भर्ती कैलेंडर जारी करने की मांग की जा रही थी। इस दौरान अगस्त महीने में दो बार फर्जी कैलेंडर भी सोशल मीडिया पर काफी शेयर हुआ था। इसके बाद कर्मचारी चयन बोर्ड को स्पष्टीकरण भी देना पड़ा था। हालांकि अब बोर्ड की ओर से अधिकृत कैलेंडर जारी कर दिया गया है।



यह प्रदेश के युवाओं की ताकत का नतीजा

राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव ने कहा कि यह प्रदेश के युवाओं की ताकत का ही नतीजा है। 31 अगस्त को कर्मचारी चयन बोर्ड ने लेवल वन का रिजल्ट जारी किया था। वहीं अब भर्ती कैलेंडर भी जारी किया जा चुका है।उन्होंने कहा- हमें पूरी उम्मीद ही नहीं बल्कि विश्वास है कि इसी महीने लेवल- 2 का रिजल्ट जारी होने के साथ जिला आवंटन की प्रक्रिया भी पूरी हो जाएगी, जिससे आचार संहिता से पहले राजस्थान में 48 हजार पदों पर टीचर्स को नियुक्ति मिल जाएगी। अगर इस प्रक्रिया में फिर भी कहीं लापरवाही की गई तो बेरोजगार एक बार फिर सरकार के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद करेंगे।

राजस्थान कर्मचारी बोर्ड कराएगा 17 परीक्षाएं:जारी किया भर्ती कैलेंडर, 21 जनवरी से 31 अप्रैल तक होंगे एग्जाम Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें