Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शनिवार, 2 सितंबर 2023

सरकारी स्कूलों में 6750 कंप्यूटर अनुदेशक लगाए, इधर तीन साल से किताबें ही नहीं छपीं

 

सरकारी स्कूलों में 6750 कंप्यूटर अनुदेशक लगाए, इधर तीन साल से किताबें ही नहीं छपीं

बीकानेर | राज्य के स्कूलों में छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के लिए राज्य सरकार ने इस साल करीब 6750 कंप्यूटर अनुदेशक लगा दिए हैं। लेकिन बच्चों को पढ़ने के लिए कंप्यूटर की निशुल्क किताबें पिछले तीन साल से स्कूलों में नहीं पहुंच रही है। किताबें नहीं होने के कारण कंप्यूटर अनुदेशकों को पासबुक और नोट्स के जरिए विद्यार्थियों को पढ़ना पड़ रहा है। सिलेबस बदलने के बाद सरकारी स्कूलों में 9वीं से 12वीं क्लास के विद्यार्थियों को पिछले तीन साल से कंप्यूटर विज्ञान की पुस्तक निशुल्क उपलब्ध नहीं हो रही है। स्कूलों में 9वीं व 10वीं 12 में  कक्षा में कंप्यूटर अनिवार्य विषय के रूप में पढ़ाया जाता है वैकल्पिक विषय होने के कारण यह परीक्षा परिणाम को भी प्रभावित करता है। अपना रिजल्ट बेहतर रखने के लिए कंप्यूटर विषय के अनेक छात्र-छात्राएं निजी प्रकाशकों की महंगी पुस्तक खरीदने को भी मजबूर हो रहे हैं। उधर, परीक्षा- 2024 के तहत माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। लेकिन विद्यार्थियों को लगातार तीसरे साल भी कंप्यूटर की पुस्तक नहीं मिलने से विद्यार्थी चिंतित हैं। उधर, सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर अनुदेशक लगाने से कंप्यूटर विषय में विद्यार्थियों का नामांकन भी बढ़ रहा है।


पिछले साल 11806 विद्यार्थियों ने चुना कंप्यूटर विषय

कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम में हर साल करीब 12 हजार विद्यार्थी कंप्यूटर वैकल्पिक विषय के रूप में चुन रहे हैं। पिछले साल 12वीं बोर्ड में 11806 विद्यार्थियों ने कंप्यूटर विषय का एग्जाम दिया। जिसमें 6936 विद्यार्थी आर्ट्स और 4870 कॉमर्स स्ट्रीम से परीक्षा में शामिल हुए  किताबें पीछे से छपकर नहीं आई हैं। कंप्यूटर की पुस्तकों के लिए डिमांड राजस्थान राज्य पाठ्य पुस्तक मंडल को भिजवाई गई है। पुस्तकें प्राप्त होते ही वितरण किया जाएगा।


स्कूली बच्चों की किताबों से पढ़ने की आदत होती है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को चाहिए कि कंप्यूटर विषय की किताबें छपवा कर निशुल्क स्कूलों में वितरण की व्यवस्था की जाए। विशाल जुरिया, क्षेत्रीय प्रभारी, महेंद्र पांडे, महामंत्री, राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ


पाठ्य पुस्तक मंडल

11वीं-12वीं कक्षा में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी पुस्तकों के लिए रोजाना लाइब्रेरी के चक्कर लगा रहे हैं। पिछले तीन साल से कंप्यूटर विषय की किताबें नहीं आ रही है। किताबों के संबंध में पाठ्य पुस्तक मंडल को अवगत कराया गया है। हरि नारायण व्यास, पुस्तकालयाध्यक्ष, एमएम स्कूल


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें