परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

बुधवार, 6 सितंबर 2023

नवाचार: जिले की 9 पंचायत समितियों के 31 स्थानों पर बन रहे लाइब्रेरी कम स्टडी रूम,पढ़ाई के लिए अब लाइब्रेरी, कम्प्यूटर-इंटरनेट और पुस्तकों की सुविधा

 नवाचार: जिले की 9 पंचायत समितियों के 31 स्थानों पर बन रहे लाइब्रेरी कम स्टडी रूम,पढ़ाई के लिए अब लाइब्रेरी, कम्प्यूटर-इंटरनेट और पुस्तकों की सुविधा

बीकानेर. जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए सुविधाजनक स्थान और सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए नवाचार के रूप में लाइब्रेरी कम स्टडी रूम बनाए जा रहे है। इन पुस्तकालयों में अध्ययन हॉल सहित कम्प्यूटर, प्रिंटर, इंटरनेट, पुस्तकों की सुविधा रहेगी। विद्यार्थी स्टडी रूम के शांत वातावरण में रोजाना पढ़ाई कर सकेंगे।जिला परिषद ने 9 पंचायत समितियों के 31 स्थानों पर इस प्रकार के लाइब्रेरी कम स्टडी रूम स्वीकृत किए हैं। इनमें से तीन स्थानों पर निर्माण हो चुका है व 27 स्थानों पर कार्य चल रहा है। प्रत्येक लाइब्रेरी कम स्टडी रूम पर 25 लाख रुपए खर्च किए जा रहे है। प्रत्येक का 1500 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में निर्माण हो रहा है।


9 ब्लॉक में 31 पुस्तकालय

सीईओ जिला परिषद के अनुसार जिले की 9 पंचायत समितियों में 31 स्थानों पर लाइब्रेरी कम स्टडी रूम बनाए जाने है। इनमें कालासर, थावरिया और बंधड़ा में निर्माण हो चुका है। प्रत्येक में हॉल, दो कमरे, शौचालय, कम्प्यूटर कक्ष, बरामदा, कम्पयूटर, प्रिंटर, वाई फाई इंटरनेट, फर्नीचर, पेयजल, शौचालय आदि की सुविधाएं है।


पुस्तकों की कवायद

विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए पुस्तकों की व्यवस्था करने का प्रयास भी जिला परिषद ने शुरू कर दिया है।इनमें विभिन्न प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं सहित सामान्य ज्ञान, हिन्दी साहित्य, राजस्थान का इतिहास, भारत का इतिहास, जियोग्राफी, महात्मा गांधी साहित्य आदि की पुस्तकें शामिल है।



यहां स्वीकृत पुस्तकालय

  • पंचायत समिति बज्जू खालसा में बज्जू, बीकमपुर, रंजीतपुरा,
  • पंचायत समिति बीकानेर में कालासर, उदासर, नापासर,
  • पंचायत समिति खाजूवाला में दंतौर, 22 केवाईडी, 14 बीडी,
  • पंचायत समिति कोलायत में झझू, कोलायत, हदां,
  • पंचायत समिति लूणकरनसर में शेरपुरा, शेखासर, ढाणी पांडुसर, धीरेरा, लूणकरनसर,
  • पंचायत समिति नोखा में हिम्मटसर, सिंजगुरु,थावरिया, बिलनियासर, जसरासर,
  • पंचायत समिति पांचू में पांचू, बंधड़ा, रासीसर पुरोहितान, बरसिंहसर, रासीसर बड़ा बास,
  • पंचायत समिति पूगल में छतरगढ़, पूगल, 1 डीएसएलएम,
  • पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ़ में कल्याणसर, सेरुणा और मोमासर


विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए लाइब्रेरी कम स्टडी रूम में सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। इससे विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। पढ़ाई के लिए शांत माहौल व सुविधाएं मिलेगी। पुस्तकें भी रहेगी। प्रदेश में बड़े स्तर पर यह पहला प्रयास है। इसके अच्छे परिणाम सामने आ रहे है। -नित्या के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद , बीकानेर।

नवाचार: जिले की 9 पंचायत समितियों के 31 स्थानों पर बन रहे लाइब्रेरी कम स्टडी रूम,पढ़ाई के लिए अब लाइब्रेरी, कम्प्यूटर-इंटरनेट और पुस्तकों की सुविधा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें