परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

बुधवार, 6 सितंबर 2023

राजस्थान: थर्ड ग्रेड टीचर्स के तबादलों से जल्द हटेगा बैन, गहलोत ने पहली बार दिया बयान, जानिए क्या कहा?


सीएम गहलोत ने कहा कि गंभीर बीमारी से पीड़ित और परिस्थितियों का ख्याल रखते हुए पॉलिसी के तहत ही तबादले किए जाएंगे.
(Photo credit @twitter.com/ashokgehlot51)


 राजस्थान: थर्ड ग्रेड टीचर्स के तबादलों से जल्द हटेगा बैन, गहलोत ने पहली बार दिया बयान, जानिए क्या कहा?

जयपुर. राजस्थान के लाखों तृतीय श्रेणी टीचर पिछले कई बरसों से तबादलों के बैन खुलने का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन उनके तबादले नहीं हो रहे हैं. शिक्षक दिवस के मौके पर इस मामले पर आज पहली बार राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बयान सामने आया है. इससे पहले कभी भी सीएम ने इस मामले पर कुछ भी नही बोला. लेकिन मंगलवार को शिक्षक दिवस के मौके पर राजधानी जयपुर में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में शिक्षकों के बीच पहुंचे सीएम गहलोत ने तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादलों के बैन के मुद्दे पर खुलकर अपनी बात कही. गहलोत ने कहा कि तृतीय श्रेणी शिक्षकों की तबादला अपने आप में बड़ी समस्या है.


गहलोत ने कहा कि तृतीय श्रेणी की भर्ती जिलावार होती है, लेकिन सबको ट्रांसफर चाहिए. कोई सीकर, कोई झुंझूनुं, कोई जयपुर और अलवर आना चाहता है. सब अपने गृह जिले में आना चाहते हैं लेकिन यह संभव नहीं है. उन्होंने कहा कि तृतीय श्रेणी शिक्षकों के लिए पॉलिसी बनाकर तबादले किए जाएंगे. गंभीर बीमारी से पीड़ित और परिस्थितियों का ख्याल रखते हुए ही पॉलिसी के तहत ही तबादले किए जाएंगे.



सीएम गहलोत ने मंच से ही दिए आदेश

सीएम गहलोत ने मंच से शिक्षकों के तबादले से बैन जल्द हटाने को लेकर शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला और शिक्षा राज्यमंत्री जाहिदा को निर्देश दिए कि दोनों मंत्री मिलकर महाराष्ट्र व गुजरात की पॉलिसी की भांति राजस्थान के तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले करें. इसमें सबके तबादले नहीं हो सकते हैं. लेकिन पहली प्राथमिकता तय करते हुए गंभीर बीमारी से पीड़ित और परिस्थितियों को देखते हुए आचार संहिता से पहले जल्द तबादले करें.



शिक्षा मंत्री कल्ला बोले जल्द करेंगे तबादले

सीएम के बयान के बाद न्यूज 18 से बातचीत में शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने कहा कि सीएम के निर्देशों के बाद जल्द पॉलिसी तैयार करने का काम करेंगे. कोशिश करेंगे कि शिक्षकों को जल्द से जल्द राहत दे सकें. उल्लेखनीय है कि राजस्थान में तृतीय श्रेणी के शिक्षक लगातार तबादलों से बैन हटाने की मांग कर रहे हैं लेकिन यह अभी तक संभव नहीं हो पाया है.

राजस्थान: थर्ड ग्रेड टीचर्स के तबादलों से जल्द हटेगा बैन, गहलोत ने पहली बार दिया बयान, जानिए क्या कहा? Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें