परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

गुरुवार, 14 सितंबर 2023

चुनाव से पहले युवा बेरोजगारों का जयपुर में जोरदार प्रदर्शन, उपेन यादव ने दिया ये अल्टीमेटम



 चुनाव से पहले युवा बेरोजगारों का जयपुर में जोरदार प्रदर्शन, उपेन यादव ने दिया ये अल्टीमेटम

राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के अध्यक्ष उपेन यादव ने चुनाव से पहले राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उपेन यादव का कहना है कि यदि जल्द मांगे नहीं मानी तो कांग्रेस सरकार के खिलाफ चुनावों में बिगुल बजाएंगे। उपेन यादव के नेतृत्व में आज बड़ी संख्या में युवा बेरोजगारों ने शहीद स्मारक पर प्रदर्शन किया। उपेन यादव का कहना है कि मैं मुख्यमंत्री का सम्मान करता हूं लेकिन अधिकारियों की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं करेंगे। लापरवाही का खामियाजा कांग्रेस सरकार को चुनावो में उठा देना पड़ सकता है। राज्य सरकार ने हमारी कई मांगे पूरी की है। काफी मांगे अभी अधूरी है। उन सभी अधूरी मांगों को आचार संहिता लगने से पहले पूरा करना चाहिए। 


जानिए उपेन यादव की मांगें

नई 1 लाख भर्तियों का विभाग वर्गीकरण,विज्ञप्ति और परीक्षा कैलेंडर जारी किया जाए। सेकंड ग्रेड विषेश शिक्षकों की भर्ती 2000 पदों पर निकाली जाए। अध्यापक भर्ती लेवल 2,वरिष्ठ अध्यापक व स्कूल व्याख्याता तथा पीटीआई भर्ती सहित अन्य प्रक्रियाधीन भर्तियों की नियुक्ति प्रक्रिया आचार संहिता से पहले की जाए। पंचायती राज jen भर्ती के नियम संशोधन जल्द से जल्द किए जाए। भर्ती की विज्ञप्ति जल्द जारी की जाए।


अध्यापक भर्ती में लेवल 2 में 4500 पदों को वापस 

रीट अध्यापक भर्ती 2016 साइंस मैथ की 494 पदों पर एक और सूची जारी की जाए। रीट पात्रता परीक्षा की तिथि व विज्ञप्ति जारी की जाए। सामान्य शिक्षा विभाग में नई कंप्यूटर अनुदेशक,पीटीआई भर्ती की विज्ञप्ति जारी की जाए। अध्यापक भर्ती में लेवल 2 में 4500 पदों को वापस जोड़ा जाए। अध्यापक भर्ती में ज्वाइन करके त्यागपत्र देने वाले अभ्यर्थियों के पदों पर एक और सूची जारी करने का प्रावधान किया जाए। आईटीआई कनिष्ठ अनुदेशक, एसआई और संस्कृत शिक्षा विभाग की अध्यापक भर्ती कंप्यूटर अनुदेशक,लाइब्रेरियन,पीटीआई भर्ती की विज्ञप्ति जल्द से जल्द जारी की जाए। फायरमैन भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों को जल्द से जल्द नियुक्ति दी जाए। आजीविका विभाग की व्यक्ति संदर्भ पशु संदर्भ अभ्यर्थियों की सभी मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए l


फर्जी अभ्यर्थियों के खिलाफ कानून कार्रवाई हो

अध्यापक भर्ती लेवल 1 के रिक्त पदों पर एक और सूची जल्द से जल्द जारी की जाए। वनरक्षक, BCI 610, MVSI भर्ती का परिणाम जल्द से  जल्द जारी करके चयनितो नियुक्ति दी जाए। आरपीएससी कॉलेज लाइब्रेरियन भर्ती 2023 में गुड एकेडमी नियम हटाया जाए। पशु चिकित्सक भर्ती, AAO भर्ती का साक्षात्कार जल्द से जल्द करवाए जाए। नई फर्स्ट ग्रेड और सेकंड ग्रेड में पदों की संख्या बढाकर जल्द से जल्द विज्ञप्ति जारी की जाए। बिजली विभाग रोडवेज विभाग की भर्तियों की विज्ञप्तियां जल्द से जल्द जारी की जाए। फर्जी डिग्री,डिप्लोमा,फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट,फर्जी खेल प्रमाण पत्र के खिलाफ सरकार तत्काल कानून लेकर आए और फर्जी अभ्यर्थियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें।


 मेरिट प्रथा को समाप्त की जाए

भर्ती परीक्षाओं का पेपर बनाने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए और उत्तर व प्रश्नों में गलती करने की सजा युवा बेरोजगारो को ना मिले। बल्कि पेपर बनाने वालों के खिलाफ कानूनी और आर्थिक दंड का प्रावधान किया जाए। कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती में शिथिलता दी जाए। युवा बेरोजगारों से हुए समझौते की मांगे और युवा बेरोजगार महासम्मेलन की सभी मांगों को पूरा किया जाए। आगामी सभी भर्ती परीक्षाए लिखित परीक्षा के माध्यम से करवाई जाए और मेरिट प्रथा को समाप्त की जाए। 

चुनाव से पहले युवा बेरोजगारों का जयपुर में जोरदार प्रदर्शन, उपेन यादव ने दिया ये अल्टीमेटम Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें