सीएम अशोक गहलोत ने बुलाई आज कैबिनेट की बैठक, जानें एजेंडा
राजस्थान में गहलोत कैबिनेट की आज अहम बैठक प्रस्तावि है। बैठक 2 बजे सीएम आवास पर प्रस्तावित है। इसके बाद 3 बजे मंत्रिपरिषद की बैठक होगी। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी वर्गों को साधने के लिए कई बड़े फैसले लिए जा सकते है। बैठक में 10 से ज्यादा विभागों को प्रस्ताव पर भी मुहर लग सकती है। चर्चा है कि बैठक में ईआऱसीपी को लेकर भी चर्चा होगी। जिसमें पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों के प्रभारी मंत्रियों को रहने के निर्देश दिए जा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि कैबिनेट की बैठक 13 सितंबर को प्रस्तावित थी, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया था।
अहम मानी जा रही है बैठक
उल्लेखनीय है कि इससे पहले यह बैठक कोटा में प्रस्तावित थी। लेकिन सीएम गहलोत ने अचानक कोटा दौरा रद्द कर दिया था। इसके बाक कैबिनेट की बैठक भी स्थगित कर दी गई थी। कैबिनेट की बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। चुनाव से पहले कई नीतिगत फैसले लिए जा सकते हैं। सीएम गहलोत का फोकस सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं पर है। ऐसे में माना जा रहा है कि राहत देने वाले फैसले लिए जा सकते है। राजस्थान में ईआरसीपी बड़ा चुनावी मुद्दा है। कैबिनेट की बैठक में इसे लेकर भी चर्चा हो सकती है।
मंत्रिपरिषद की बैठक 3 बजे
कैबिनेट की बैठक के बाद 3 बजे मंत्रिपरिषद की बैठक होगी। जिसमें सभी मंत्री शामिल होंगे। माना जा रहा है कि सीएम गहलोत चुनाव साल में कर्मचारियों को भी राहत दे सकते हैं। हालांकि, कैबिनेट सचिवालय ने आधिकारिक एजेंडा जारी नहीं किया है। लेकिन माना जा रहा है कि अहम फैसले लिए जा सकते हैं। कैबिनेट के बैठक में शामिल होने के लिए मंत्रियों को सूचना दे दी गई है।
.jpg)
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें