परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

सोमवार, 4 सितंबर 2023

UP Weather Update : गर्मी ने किया बेहाल, कल से बदल सकता है मौसम


UP Weather Update : गर्मी ने किया बेहाल, कल से बदल सकता है मौसम

लखनऊ, सुबह से ही चटक धूप, आर्द्रता 60 फीसदी के आसपास, तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस और ऊपर से सूरज की तपिश। दिन में ऐसा लग रहा था जैसे जून का कोई दिन हो। रविवार को पड़ी गर्मी ने बेहाल कर दिया। दिन और रात दोनों का तापमान सामान्य से अधिक रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग बता रहा है कि सोमवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा पर मंगलवार से बदलाव आएगा।


मौसम विभाग ने दो दिन पहले ही दीर्घकालीन पूर्वानुमान में बता दिया था कि सितम्बर में तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। पिछले 25 दिनों में रविवार को दिन का सर्वाधिक तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं रात में न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। मंगलवार से बादलों की आवाजाही रहेगी। एक-दो चरणों में बरसात की संभावना है। नौ सितम्बर तक मौसम अच्छा रहेगा।


UP Weather Update : गर्मी ने किया बेहाल, कल से बदल सकता है मौसम Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें