परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

शुक्रवार, 13 अक्टूबर 2023

स्कूलों में नहीं पहुंची वर्कबुक, शिक्षकों को मिल रहे नोटिस



 स्कूलों में नहीं पहुंची वर्कबुक, शिक्षकों को मिल रहे नोटिस

उदयपुर. शिक्षा विभाग की 2023-24 में महत्वपूर्ण योजना उपचारात्मक शिक्षण (रेमेडियल क्लासेज) के तहत कक्षा 1 से 8 तक हिंदी, अंग्रेजी, गणित विषय के लिए वर्क बुक के माध्यम से शिक्षण कार्य करवाया जा रहा है। यह वर्क बुक 30 सितम्बर तक हर हाल में प्रत्येक विद्यालय में पहुंचनी थी, लेकिन अब तक कई हिंदी व अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में वर्क बुक नहीं मिली है। जबकि ऑनलाइन वर्क बुक वितरण की जानकारी अपलोड करने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षकों को नोटिस दिए जा रहे हैं। दरअसल, महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों सहित अभी तक कई हिंदी माध्यम स्कूल में भी कक्षा 1 से 8 तक कई विषयों की वर्क बुक ही नहीं पहुंची है। जबकि प्रथम तीन कालांश में सोम, बुध, शुक्रवार को बालकों से यही कार्य करवाने के आदेश जारी किए गए हैं।  


शिक्षकों ने बताया कि महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय सुंदरवास, बलूचिस्तान कॉलोनी, कंवरपदा, पुलिस लाइन, आम्बाफला, सुरफलाया, खेमपुरा आदि के बच्चे व शिक्षक काफी समय से वर्क बुक का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, वर्कबुक के अभाव में शिक्षक जानकारी ऑनलाइन नहीं कर पा रहे हैं। इससे उन्हें परेशानी का सामना तो करना पड़ ही रहा है, वहीं, शिक्षा विभाग की ओर से भी शिक्षकों को नोटिस जारी किए जा रहे है।मेरी जानकारी में लगभग हर स्कूल में वर्कबुक पहुंच चुकी है। अगर ऐसे स्कूल हैं, जहां नहीं पहुंच पाई है तो उसकी जानकारी मेरे तक नहीं पहुंची। इस बारे में पता करवाता हूं। महेंद्र जैन, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी

स्कूलों में नहीं पहुंची वर्कबुक, शिक्षकों को मिल रहे नोटिस Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें