परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

शनिवार, 14 अक्टूबर 2023

व्याख्याताओं ने किया समस्याओं व मांगों पर मंथन

 व्याख्याताओं ने किया समस्याओं व मांगों पर मंथन

सीकर. राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ रेसला सीकर का जिला सम्मेलन शुक्रवार को बद्री विहार भवन सीकर में आयोजित हुआ। जिला मंत्री श्रवणलाल जाट ने बताया कि जिला सम्मेलन की अध्यक्षता रेसला जिलाध्यक्ष सुभाष महला ने की।


मुख्य अतिथि प्रदेशाध्यक्ष गिरधारी राम गोदारा, मुख्य वक्ता प्रदेश मुख्य महामंत्री डॉ. अशोक जाट और एडीईओ हरदयाल सिंह फागेड़िया रहे। एडीईओ हरदयाल सिंह फागेड़िया ने कहा की शिक्षक का दायित्व समाज में शिक्षा को उच्चतम स्तर तक ले जाना है। समाज के अंतिम पक्ति में बैठे छात्र को भी अच्छी शिक्षा मिलनी चाहिए। प्रदेशाध्यक्ष गोदारा व प्रदेश कोषाध्यक्ष रामलाल खेदड़ ने संगठन को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा किसंगठन विरोधी गतिविधियां बर्दास्त नहीं की जाएगी। मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा ने भी व्याख्याताओं को संबोधित किया। जिलाध्यक्ष सुभाष महला जिलाध्यक्ष ने आभार व्यक्त किया।


कार्यकारिणी का विस्तार

सम्मेलन में रेसला की जिला कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से विस्तार किया गया। कुलदीप सिंह को संरक्षक, रघुवीर सिंह सोहू सभाध्यक्ष ,रामावतार भास्कर और रोहित कुमार उपाध्यक्ष , पूजा बिजारनिया, साबिर हुसैन संगठन मंत्री, कुरड़ाराम संयुक्त मंत्री तथा रवि निठारवाल को जिला प्रवक्ता चुना गया। प्रदेश अध्यक्ष गोदारा ने कार्यकारिणी को शपथ दिलाई।

व्याख्याताओं ने किया समस्याओं व मांगों पर मंथन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें