परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

शुक्रवार, 13 अक्टूबर 2023

वरिष्ठ अध्यापक को कार्यमुक्त करने के आदेश

 

वरिष्ठ अध्यापक को कार्यमुक्त करने के आदेश

सीकर . राजस्थान सिविल सेवा अपील अधिकरण (रेट) ने महात्मा गांधी राजकीय स्कूल से चयनित वरिष्ठ अध्यापक को महात्मा गांधी राजकीय स्कूल के लिए कार्यमुक्त नहीं करने से जुड़े मामले की अपील पर सुनवाई कर राहत प्रदान की है। रेट ने शिक्षा विभाग को शिक्षक को कार्यमुक्त करने के आदेश दिए है। मामले के अनुसार खाचरियावास गांव निवासी भैरू सिंह वर्तमान में महात्मा गांधी राजकीय स्कूल कुकनवाली जिला नागौर में कार्यरत है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने पिछले दिनों महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) में पदों को भरने के लिए लिखित परीक्षा करवाई थी। 


परीक्षा में सफल होने पर शिक्षक को सीकर जिला आंवटित कर स्कूल आवंटित कर दी गई। लेकिन विभाग ने पदस्थापन आदेश में कार्यमुक्त नहीं करने की शर्त जोड़ दी। इसके कारण अब उसे कार्यमुक्त नही किया जा रहा है। इस पर उसने न्यायालय की शरण ली। अधिकरण की बेंच ने प्रार्थी शिक्षक को राहत देते हुए शिक्षा विभाग को पदस्थापन आदेश की पालना में कार्यमुक्त करने के आदेश दिए। इस मामले में परिवादी शिक्षक की ओर से पैरवी संदीप कलवानिया ने की।

वरिष्ठ अध्यापक को कार्यमुक्त करने के आदेश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें