परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

बुधवार, 22 नवंबर 2023

जिन स्कूलों में मतदान होगा वहां 24 को भी अवकाश 25 नवंबर को स्कूलों में छुट्टी



 जिन स्कूलों में मतदान होगा वहां 24 को भी अवकाश 25 नवंबर को स्कूलों में छुट्टी

जोधपुर. राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने आदेश जारी कर जिला जोधपुर/जोधपुर ग्रामीण/फलौदी जिलों में मतदान दिवस 25 नवम्बर को समस्त विद्यालयों में सार्वजनिक अवकाश एवं ऐसे विद्यालय जिनमें मतदान केन्द्र स्थापित है उन समस्त विद्यालयों में 24 नवम्बर को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।


मतगणना 3 को : विधानसभा चुनाव 2023 के अंतर्गत जिले के दस विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना 3 दिसम्बर को सुबह 8 बजे से राजकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय व राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय जोधपुर में होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि राजकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय जोधपुर में सूरसागर, लोहावट, शेरगढ़ व बिलाड़ा तथा राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय जोधपुर में ओसियां, भोपालगढ़, सरदारपुरा, जोधपुर, फलौदी व लूणी विधानसभा क्षेत्र की मतगणना होगी।

जिन स्कूलों में मतदान होगा वहां 24 को भी अवकाश 25 नवंबर को स्कूलों में छुट्टी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें