परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

सोमवार, 20 नवंबर 2023

तीसरी कक्षा तक आते-आते बच्चों को शब्द ज्ञान से निपुण करने का लक्ष्य



 तीसरी कक्षा तक आते-आते बच्चों को शब्द ज्ञान से निपुण करने का लक्ष्य

बीकानेर  सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को प्रतिभाशाली बनाने तथा बुनियादी संख्या ज्ञान को मजबूत करने के लिए निपुण भारत मिशन के अंतर्गत अनेक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके तहत तीसरी कक्षा के अंत तक पढ़ने, लिखने एवं बुनियादी संख्याज्ञान को सीखने की क्षमता प्रदान करने का लक्ष्य तय किया गया है। इसको हासिल करने के लिए निपुण भारत मिशन की पांच वर्षीय कार्य योजना तैयार की गई है। इसके लिए जिम्मेदारी भी तय की गई है।


मिशन की चार वर्षीय योजना के तहत पहले सत्र 2023-24 में निपुण मेले लगाए जाएंगे। इन मेलों में समुदाय, अभिभावकों को निपुण भारत के लक्ष्यों के प्रति जागरूक करने के अलावा अन्य गतिविधियों से अवगत कराया जाएगा। साथ ही बच्चों को प्रोत्साहित भी किया जाएगा। बच्चों में सकारात्मक प्रतिस्पर्द्धा की भावना विकसित करना भी लक्ष्य है। इसके लिए शाला प्रधानों को शिक्षा सत्र में एक बार निपुण मेला आयोजित करना होगा। इन मेलों में कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को अनिवार्य रूप से शामिल किया जाएगा। ताकि समय रहते उनमें सृजनात्मक विकास हो सके पूरे राज्य में निपुण मेले का आयोजन एक ही तिथि को किया जाएगा।

तीसरी कक्षा तक आते-आते बच्चों को शब्द ज्ञान से निपुण करने का लक्ष्य Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें