परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

बुधवार, 22 नवंबर 2023

घर से स्कूल तक कितनी है दूरी, पोर्टल पर अपडेट करनी होगी सूचना

 

घर से स्कूल तक कितनी है दूरी, पोर्टल पर अपडेट करनी होगी सूचना


विदयार्थियों को ट्रांसपोर्ट वाउचर देने के लिए नई पहल

बीकानेर . सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों का निवास उनके विद्यालय से कितनी दूरी पर है और उन्हें कितना ट्रांसपोर्ट वाउचर दिया जा सकता है। इसके लिए अब विद्यार्थियों के निवास स्थान से लेकर उनके विद्यालय तक की दूरी को अपडेट करने का उपक्रम किया जा रहा है। ताकि विद्यार्थियों को ट्रांसपोर्ट वाउचर दिया जा सके। उद्देश्य यह है कि विद्यार्थी सरकारी स्कूलों से जुड़ें और इसका फायदा नामांकन बढ़ाने में भी मिल सके। इसके लिए दस दिसंबर तक आवश्यक रूप से शाला दर्पण पर स्कूल से निवास स्थान तक की दूरी अपडेट किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि विद्यार्थियों को समय रहते ट्रांसपोर्ट वाउचर दिया जा सके। इस संबंध में राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद ने समग्र शिक्षा के अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक को आदेश जारी किए हैं।



10 दिसंबर तक पोर्टल पर करना होगा अपडेट

आदेश में ट्रांसपोर्ट वाउचर योजना से नियमानुसार लाभान्वित होने वाले कक्षा 1 से 10 तक के विद्यार्थियों की सभी सूचनाओं को शाला दर्पण पोर्टल पर 10 दिसम्बर-2023 तक आवश्यक रूप से अपडेट करना होगा। संस्था प्रधान के माध्यम से शाला दर्पण पोर्टल पर प्रविष्टि का कार्य होगा। साथ ही विद्यालय में नव प्रवेशित विद्यार्थियों की सूचनाओं में दूरी को भी उक्त तथ्यों को ध्यान में रखते हुए सही प्रविष्टि करवाने को कहा गया है। अगर किसी पात्र एवं चयनित विद्यार्थी की सूचना शाला दर्पण पोर्टल पर गलत भरी गई, तो इसकी जिम्मेदारी संस्थान प्रधान की होगी।

घर से स्कूल तक कितनी है दूरी, पोर्टल पर अपडेट करनी होगी सूचना Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें