परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

शुक्रवार, 10 नवंबर 2023

गार्गी पुरस्कार एवं बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से होंगे शुरू



 गार्गी पुरस्कार एवं बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से होंगे शुरू

बीकानेर . गार्गी पुरस्कार की प्रथम किश्त एवं बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन दस नवंबर से ऑनलाइन प्रारंभ किए जाएंगे। यह आवेदन वर्ष 2023-24 में अध्ययनरत छात्राओं के लिए मांगे गए हैं। बालिका शिक्षा फाउंडेशन के उप सचिव तेजपाल मूंड ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की ओर से आयोजित कक्षा 10 प्रवेशिका परीक्षा, स्वामी विवेकानन्द मॉडल स्कूल एवं कक्षा 10 (व्यावसायिक शिक्षा) परीक्षा 2023 में 75 प्रतिशत व इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिकाएं, जो शैक्षणिक सत्र 2023-24 में कक्षा 11 में नियमित रूप से अध्ययनरत हैं। 



उनको गार्गी पुरस्कार की प्रथम किश्त के रूप में तीन हजार रुपए देने का प्रावधान है। इसी तरह माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की ओर से आयोजित कक्षा-12, वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा, स्वामी विवेकानन्द मॉडल स्कूल एवं कक्षा-12 (व्यावसायिक शिक्षा) परीक्षा 2023 में 75 प्रतिशत व इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं को पुरस्कार राशि 5000 रुपए देने का प्रावधान है।


गार्गी पुरस्कार एवं बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से होंगे शुरू Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें