परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

गुरुवार, 23 नवंबर 2023

लाइब्रेरी-डे और लैब-डे पर होंगी अनेक गतिविधियां



लाइब्रेरी-डे और लैब-डे पर होंगी अनेक गतिविधियां

बीकानेर. विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए प्रदेश के सरकारी स्कूलों में दो माह से नो बैग डे कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस दिन विद्यार्थियों के विकास के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी के तहत दो दिसंबर को लाइब्रेरी डे तथा 9 दिसंबर को लैब डे मनाया जाएगा। इस संबंध में राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद ने आदेश जारी किए हैं। 


इन दोनों दिवसों के प्रभावी आयोजन के लिए राज्य के सभी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों में कार्यरत प्रधानाचार्य एवं फैकल्टी को जिले के कम से कम 2 विद्यालयों का प्रभावी पर्यवेक्षण करने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। पर्यवेक्षण के संबंध में स्कूल शिक्षा एवं भाषा विभाग के शासन सचिव की अध्यक्षता में गुरुवार को दोपहर 12.30 बजे वीसी आयोजित की जाएगी। इसमें शिक्षा निदेशक, संयुक्त निदेशक, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, डाइट के प्राचार्य आदि हिस्सा लेंगे। 

लाइब्रेरी-डे और लैब-डे पर होंगी अनेक गतिविधियां Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें