परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

शुक्रवार, 15 दिसंबर 2023

श्रीगंगानगर में राष्ट्रीय स्तर के स्कूली खेल जूडो का आयोजन 14 जनवरी से




 श्रीगंगानगर में राष्ट्रीय स्तर के स्कूली खेल जूडो का आयोजन 14 जनवरी से

श्रीगंगानगर. राजस्थान में पहली बार स्कूल स्तरीय राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रदेश को 6 खेलों की मेजबानी मिली है। इसमें श्रीगंगानगर जिले को एक तथा बीकानेर जिले को दो खेलों की जिम्मेदारी दी गई। इसमें श्रीगंगानगर में 14 से 18 जनवरी 2024 के बीच जिला मुख्यालय पर शहर की पुरानी आबादी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नंबर नौ में जूडो में बालक-बालिका वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर शिक्षा विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है।


उल्लेखनीय है कि हाल ही स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की जनरल बॉडी की बैठक में इन खेलों के लिए पंचांग जारी कर राजस्थान को 6 खेलों की मेजबानी दी गई। वहीं,राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता को लेकर निदेशालय के उप-निदेशक खेलकूद बीकानेर की ओर से किया जा रहा है।


यह खेल होंगे

राजस्थान में 6 खेल होंगे। भारोत्तोलन बीकानेर के राजकीय रावतमल बोथरा बालिका उमावि व सॉफ्टबॉल राजकीय मोहता मूलचंद उमावि विद्यालय में होगा। जयपुर, जोधपुर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर में एक-एक खेल आयोजित होगा। कबड्डी जयपुर, टेनिस का जोधपुर, बास्केटबॉल का बाड़मेर तथा जूडो का आयोजन श्रीगंगानगर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नंबर नौ में किया जाएगा।


दो हजार से अधिक खिलाड़ी आएंगे

प्रतियोगिता में अलग-अलग राज्यों और 8 यूनिट के 2 हजार से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेने आएंगे। खेलों के आयोजन को लेकर प्रत्येक खेल के लिए 15-15 लाख का बजट जारी किया गया है।


राष्ट्रीय स्तरीय विद्यालयी खेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें श्रीगंगानगर जिले में 14 से 18 जनवरी तक बालक-बालिका वर्ग में जूडो की राष्ट्रीय स्तरीय विद्यालयी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां चल रही है। इस प्रतियोगिता में देश के 33 राज्यों सहित 46 यूनिट से बालक-बालिका दोनों वर्ग की टीमें भाग लेंगी।-कमल सहारण, उप जिला शिक्षा अधिकारी,शारीरिक,शिक्षा विभाग,श्रीगंगानगर।


राज्य स्तरीय कमेटी गठित

प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर राज्य स्तरीय कमेटी गठित हुई। इसमें अरविंद कुमार व्यास अध्यक्ष, अशोक कुमार व्यास राज्य समन्वयक, शंकर पुरोहित सदस्य, संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी सदस्य सचिव, संबंधित उप जिला शिक्षा अधिकारी, संबंधित संस्था प्रधान संबंधित शारीरिक शिक्षा अध्यापक तथा संबंधित खेल के प्रशिक्षक को सदस्य बनाया गया।


श्रीगंगानगर में राष्ट्रीय स्तर के स्कूली खेल जूडो का आयोजन 14 जनवरी से Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें