परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

शुक्रवार, 8 दिसंबर 2023

नए जिलों में डाइट नहीं, कौन कराएगा आठवीं बोर्ड परीक्षा?



 नए जिलों में डाइट नहीं, कौन कराएगा आठवीं बोर्ड परीक्षा?

शिक्षक संघ ने उठाई समस्या

सुमेरपुर. पांचवीं और आठवीं बोर्ड परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग ने अब तक कोई तैयारी शुरू नहीं की है। इन दोनों परीक्षाओं में लाखों विद्यार्थी भाग लेते हैं। परीक्षा मार्च महीने में ही होती है। महज चार महीने शेष हैं लेकिन शिक्षा विभाग ने अब तक परीक्षा फॉर्म भरवाने का काम भी शुरू नहीं किया है। आठवीं बोर्ड की परीक्षा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर की ओर से 10 वीं -12वीं बोर्ड परीक्षा के साथ ही होती है।माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने फार्म भरने का काम पूरा कर लिया है लेकिन शिक्षा विभागीय पंजीयक कार्यालय अब तक पांचवीं और आठवीं बोर्ड के बारे में कोई निर्णय नहीं कर पाया है। ऑनलाइन फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है।


नए जिलों को लेकर असमंजस

दरअसल, पिछले साल तक राज्य में 33 जिले थे। अब 17 नए जिलों का गठन हो गया है। आठवीं बोर्ड की परीक्षा 10वीं बोर्ड की तर्ज पर नए जिलों में भी कराई जाएगी। मगर नए जिलों में फिलहाल डाइट का गठन नहीं किया गया है। ऐसे में जिला स्तर पर आठवीं बोर्ड परीक्षा की मॉनिटरिंग और प्रश्न पत्रों का वितरण कैसे होगा यह अभी तक तय नहीं हुआ है। इसको लेकर शिक्षा विभाग मंथन कर रहा है। आठवीं बोर्ड की परीक्षा पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएं राजस्थान बीकानेर की ओर से कराई जाती है। पंजीयक विभाग ने आठवीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के ऑनलाइन फॉर्म भरवाने के संबंध में शिक्षा निदेशक को प्रस्ताव भेजे हैं। जिला स्तर पर संबंधित डाइट की ओर से ही प्रश्न पत्रों का वितरण और अभ्यर्थियों के कॉपी जांच का काम करवाया जाता है। नए जिलों में डाइट के गठन में अभी समय लगेगा। ऐसे में शिक्षा विभाग ऑप्शनल व्यवस्था पर मंथन कर रहा है। जिला स्तर पर आठवीं बोर्ड परीक्षा की प्रक्रिया क्या रहेगी। इसको लेकर फिलहाल अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।


इस बार भी साथ होंगे एग्जाम

राजस्थान शिक्षक संघ राधाकृष्णन संघ के प्रदेश अध्यक्ष विजय सोनी अजमेर ने बताया कि हर साल 10वीं बोर्ड परीक्षा के साथ ही आठवीं बोर्ड की परीक्षा करवाई जाती हैं। शिक्षा विभाग इस बार भी 10वीं की परीक्षा के साथ ही आठवीं बोर्ड की परीक्षा करवाएगा। बोर्ड की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं, जबकि पंजीयक शिक्षा विभाग कार्यालय को अभी काम शुरू करने के निर्देश भी नहीं मिले हैं।


इनका कहना है

10वीं - 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के फॉर्म भरने का काम पूरा हो चुका है। शिक्षा विभाग को आठवीं के संबंध में भी जल्द निर्णय कर फॉर्म भरवाने का काम प्रारंभ करना चाहिए।-प्रकाश मेवाडा मुंडारा, प्रदेश प्रवक्ता, राजस्थान शिक्षक संघ राधाकृष्णन।

नए जिलों में डाइट नहीं, कौन कराएगा आठवीं बोर्ड परीक्षा? Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें