परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

मंगलवार, 29 नवंबर 2022

नवोदय विद्यालय शिक्षक भर्ती 2022-23 परीक्षा की डेट स्थगित, देखिए नया शेड्यूल



 नवोदय विद्यालय शिक्षक भर्ती 2022-23 परीक्षा की डेट स्थगित, देखिए नया शेड्यूल

NVS CBT 2022 Exam date : नवोदय विद्यालय समिति ने एनवीएस सीबीटी 2022 डेट स्थगित कर दी है। कम्प्यूटर आधारित परीक्षा अब दिसंबर 2022 में आयोजित की जाएगी। एनवीएससी भर्ती सीबीटी में भाग लेने वाले अभ्यर्थी इस परीक्षा का शेड्यूल एनवीएस की वेबसाइट navodaya.gov.in पर चेक कर सकते हैं। 

शिक्षकों की भर्ती के लिए एनवीएस के स्पेशल भर्ती अभियान के तहत नवोदय विद्यालय नॉर्थ ईस्ट रीजन में और डिपार्टमेंटल प्रतयोगात्मक परीक्षा 2022-23 की यह कम्प्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) परीक्षा का आयोजन 10 दिसंबर, 11 दिसंबर, 15 दिसंबर और 16 दिसंबर 2022 को किया जाता था।   

Navodaya Vidyalaya Exam Notice यहां डायरेक्ट देखें.

एनवीएस  में प्रिंसिपल व वाइस प्रिंसिपल के पदों पर भर्ती के लिए 10 और 11 दिसंबर की परीक्षा केवल दिल्ली में आयोजित की जाएगी। वहीं दूसरी ओर 15 दिसंबर और 16 दिसंबर 2022 की परीक्षा विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। इस संबंध  में अभ्यर्थियों को जल्द ही सूचित  कर दिया जाएगा।इससे पहले एनवीएस सीबीटी परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर, 29 नवंबर और 30 नवंबर को दो पालियों में किया जाना था जिसे स्थगित कर दिया गया है।

इसी बीच नवोदय विद्यालय समिति ने सीबीटी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र एडमिट कार्ड 25 नवंबर 2022 को जारी कर दिए हैं। जो अभ्यर्थी एनवीएस भर्ती परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं वे एनवीएस  की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 


नवोदय विद्यालय शिक्षक भर्ती 2022-23 परीक्षा की डेट स्थगित, देखिए नया शेड्यूल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें