परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

मंगलवार, 29 नवंबर 2022

शिक्षक भर्ती के लिए शिक्षा निदेशालय में गरजे अभ्यर्थी



 शिक्षक भर्ती के लिए शिक्षा निदेशालय में गरजे अभ्यर्थी

प्रयागराज। एडेड जूनियर हाईस्कूलों में सहायक अध्यापकों के 1504 और प्रधानाध्यापकों के 390 पदों पर भर्ती का परिणाम संशोधित होने के दो महीने बाद भी चयन प्रक्रिया शुरू न होने से आक्रोशित अभ्यर्थियों ने मंगलवार को शिक्षा निदेशालय में अपर शिक्षा निदेशक बेसिक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों सीपी सिंह सिंगरौर, राहुल सिंह आदि का कहना है कि बेसिक शिक्षा विभाग के अफसर भर्ती पूरी नहीं करना चाह रहे। हाईकोर्ट के आदेश पर परिणाम संशोधित होने के बावजूद भर्ती का शासनादेश जारी नहीं हो रहा। इससे बेरोजगार अभ्यर्थियों में निराशा घर करती जा रही है।


शिक्षक भर्ती के लिए शिक्षा निदेशालय में गरजे अभ्यर्थी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें