परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

बुधवार, 23 नवंबर 2022

डीआईओएस ने किया औचक निरीक्षण

 डीआईओएस ने किया औचक निरीक्षण

लालगंज जिला विद्यालय निरीक्षक अमर बहादुर सिंह ने शनिवार को लालगंज स्थित बापू उपरोध इंटरमीडिएट कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बायोमीट्रिक और पंजीकृत शिक्षकों की उपस्थिति पंजिका को देखा। प्रधानाचार्य डॉ धर्मजीत सिंह ने जिला विद्यालय निरीक्षक को पठन-पाठन के बारे में जानकारी दी।प्रधानाचार्य ने बताया कि लैब की नियमित कक्षाएं चलती है। 

जिसमें छात्र- छात्राएं सोखते हैं। उन्होंने पठन-पाठन की गतिविधि को देखने के बाद निर्देश देते हुए कहा कि प्रयोगशाला से बच्चे व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त करते हैं। उन्होंने छात्रों की संख्या के बारे में भी जानकारी ली। प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय में छात्रों की पर्याप्त संख्या है और उनकी उपस्थिति नियमित होती है। जिसमें प्रत्येक विषय के शिक्षक विषय पढ़ाते हैं। प्रबंधक कृष्णकांत दुबे ने विद्यालय के इंफ्रास्ट्रक्चर समेत व्यवस्था की जानकारी दिया इस इस अवसर पर प्रहलाद सिंह, लाल बहादुर सिंह, निशांत दुबे आदि शिक्षक उपस्थित रहे। संवाद

डीआईओएस ने किया औचक निरीक्षण Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें