परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

बुधवार, 23 नवंबर 2022

लापरवाही करते पाए गए पांच बीएलओ, कार्रवाई के लिए विभागाध्यक्षों को भेजा पत्र

 

लापरवाही करते पाए गए पांच बीएलओ, कार्रवाई के लिए विभागाध्यक्षों को भेजा पत्र

डीएम प्रेम रंजन सिंह के निर्देश पर तहसील खलीलाबाद क्षेत्र में एसडीएम अजय कुमार त्रिपाठी व तहसीलदार शेख आलमगीर ने विभिन्न बूथों का भ्रमण कर जायजा लिया। अधिकारियों ने बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों का पर्यवेक्षण करते हुए उनसे निर्वाचन संबंधित जानकारी प्राप्त की।

निर्वाचन के दौरान संलग्न सूची के अनुसार पांच बीएलओ द्वारा निर्वाचन जैसे महत्त्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरतने के कारण उनके विभागाध्यक्ष को विभागीय कार्रवाई के लिए एसडीएम खलीलाबाद अजय कुमार त्रिपाठी ने पत्र जारी किया। एसडीएम ने बताया कि इस विशेष अभियान में सभी का प्रतिभाग आवश्यक है।आगामी दो विशेष तिथि 26 नवंबर तथा 4 दिसंबर को इसी प्रकार अभियान चलाकर संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य किया जाना है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


लापरवाही करते पाए गए पांच बीएलओ, कार्रवाई के लिए विभागाध्यक्षों को भेजा पत्र Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें