परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

मंगलवार, 22 नवंबर 2022

बाथरूम की चाबी मांगने पर बवाल, हुई पिटाई, विडियो बना रही शिक्षिका के साथ हुआ ये

  बाथरूम की चाबी मांगने पर बवाल, हुई पिटाई, विडियो बना रही शिक्षिका के साथ हुआ ये

उत्तर प्रदेश  के एटा जिले के एक स्कूल में बाथरूम  की चाबी मांगने पर बवाल हो गया। आरोप है कि चाबी मांगने पर पहले तो प्रधानाध्यापक  ने मना कर दिया। फिर ऐसी चाबी थमा दी जिससे ताला नहीं खुला।इस पर सहायक अध्यापिका वीडियो बनाने लगी तो गुस्से में आकर प्रधानध्यापक ने उनकी पिटाई कर दी और सिर पकड़कर दीवार में दे मारा। यह सब देख वहां जुटे ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक  को पकड़कर पीट दिया। फिर पुलिस को सूचना दी। शिक्षिका की शिकायत पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

आगरा एत्माददौला थाना क्षेत्र के मोतीमहल यमुना ब्रिज की रहने वाली शिक्षिका गुंजन ने अपनी रिपोर्ट  में बताया है कि वह प्राथमिक विद्यालय खुशरई में सहायक अध्यापक पद पर तैनात है। प्रधानाध्यापक  पद पर अनीता देवी हैं। इसी परिसर में बने पूर्व माध्यमिक विद्यालय  में अनीता देवी के पति सत्यप्रकाश प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात हैं।

गुंजन की ड्यूटी बीएलओ BLO के पद पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय Vidyalaya में लगी है। वह ड्यूटी करने के लिए रविवार को स्कूल आई थी। उसने पूर्व माध्यमिक विद्यालय Vidyalaya के प्रधानाध्यापक Headmaster सत्यप्रकाश से बाथरूम की चाबी मांगी। आरोप है कि पहले तो उन्होंने चाबी देने से इनकार कर दिया। बाद में चाबी दी तो उससे ताला नहीं खुला।गुंजन इसका वीडियो video बनाने लगी। इस पर सत्यप्रकाश भड़क गए। उन्होंने गुंजन से मारपीट शुरू कर दी। गुंजन का सिर दीवार में दे मारा।

गुंजन की चीख सुनकर ग्रामीण पहुंच गए और सत्यप्रकाश को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने सत्यप्रकाश की पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस Police दोनों पक्षों को थाना अवागढ़ ले आई। बताया जा रहा है कि घटना के बाद शिक्षिका गुंजन पर समझौता करने का दबाव बनाने के लिए कई लोग पहुंचे हैं।

बाथरूम की चाबी मांगने पर बवाल, हुई पिटाई, विडियो बना रही शिक्षिका के साथ हुआ ये Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें