परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

मंगलवार, 22 नवंबर 2022

CTET update 2022: सीटीईटी अभ्यर्थियों के लिए आई बड़ी अपडेट्स, जानें



  CTET update 2022: सीटीईटी अभ्यर्थियों के लिए आई बड़ी अपडेट्स, जानें

केन्द्रीय शिक्षक  पात्रता परीक्षा (CTET) 2022 के लिए इच्छुक उम्मीदवार 24 नवम्बर तक आवेदन कर सकते हैं। सीबीएसई  ने सीटेट CTET दिसम्बर 2022 के लिए 31 अक्तूबर  से आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी।परीक्षा  का आयोजन दिसम्बर-जनवरी 2022-23 में किया जाना है। CBSE द्वारा आयोजित की जाने वाली यह परीक्षा  देश की सबसे बड़ी परीक्षाओं  में शामिल है। इस परीक्षा में इस बर्ष तकरीबन 30 लाख अभ्यर्थियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है।

सफल होने के लिए हल करने होंगे कितने प्रश्न

CTET में सफल होने के लिए अभ्यर्थियों को 60 फीसदी यानी 90 या इससे अधिक प्रश्नों का सही जवाब देना होगा। दरअसल इसमें सामान्य कैटेगरी के अभ्यर्थी अगर 90 अंक या इससे अधिक स्कोर scoreकरते हैं तो परीक्षा Exam में सफल माने जाते हैं। सीटेट एक पात्रता परीक्षा है और इसमें पदों की संख्या निर्धारित नहीं होती है। इसलिए आरक्षित श्रेणी को छोड़कर 60 प्रतिशत से अधिक स्कोर करने वाले सभी अभ्यर्थी इस परीक्षा Exam में उतीर्ण माने जाते हैं।

क्या है परीक्षा का पैटर्न

CTET में अभ्यर्थियों से 150 अंकों के 150 प्रश्न पूछे जाते हैं। इसके पेपर 1 में अभ्यर्थियों से बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र विषय से 30 प्रश्न, भाषा-1 से 30 प्रश्न, भाषा-2 से 30 प्रश्न, गणित से 30 प्रश्न तथा पर्यावरण अध्ययन से 30 प्रश्न पूछे जाते हैं। जबकि पेपर 2 में बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र विषय से 30 प्रश्न, भाषा-1 से 30 प्रश्न, भाषा-2 से 30 प्रश्न तथा गणित और विज्ञान या सामाजिक अध्ययन और सामाजिक विज्ञान से 60 प्रश्न प्रश्न पूछे जाते हैं।


CTET update 2022: सीटीईटी अभ्यर्थियों के लिए आई बड़ी अपडेट्स, जानें Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें