परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

बुधवार, 4 जनवरी 2023

प्रधानाचार्य पर सामान बेचकर धनराशि गबन करने का आरोप

 प्रधानाचार्य पर सामान बेचकर धनराशि गबन करने का आरोप

दोघट जनता इंटर कॉलेज पलड़ी के प्रबंधक ने प्रधानाचार्य पर कॉलेज का सामान बेचकर धनराशि का गबन का आरोप लगाया है।कॉलेज के प्रबंधक रघुनाथ सिंह ने बताया कि पिछले कई वर्षों से प्रबंध समिति का गठन नहीं हुआ था विद्यालय में प्रबंध समिति का चयन होने पर विद्यालय के सामान की जांच कराई। जांच समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि विद्यालय से पिछले चार साल में 27 हजार रुपये की रद्दी बेची गई, जबकि 2700 रुपये की दर्शाई गई।


कबाड़ी को बेचे गए तार और पुरानी बैटरी का विवरण नहीं दर्शाया। कालेज में कराई जाच की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को देकर प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी। प्रधानाचार्य विनोद कुमार का कहना है कि उन पर लगाए आरोप निराधार है। संजय

प्रधानाचार्य पर सामान बेचकर धनराशि गबन करने का आरोप Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें