परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

बुधवार, 4 जनवरी 2023

पांचवीं की छात्रा की स्कूल में मौत, सर्दी लगने से जान जाने की आशंका

 पांचवीं की छात्रा की स्कूल में मौत, सर्दी लगने से जान जाने की आशंका

लोदीपुर (जलालपुर गांव में संचालित परिषदीय स्कूल की कक्षा पांचवीं की छात्रा अंशिका पुत्री अमरजीत बुधवार दोपहर दो बजे स्कूल में बच्चों के साथ खेलते समय अचानक जमीन पर पेड़ के सहारे बैठी और गिरकर अकड़ गई। प्रधानाचार्य कमलेश कुमार कुशवाहा ने परिजनों को सूचना दी। छानी सीएचसी में उसे मृत घोषित कर दिया गया। छात्रा का पिता राज मिस्त्री है। उसके तीन पुत्रियां व एक पुत्र है। 


खंड शिक्षा अधिकारी प्रभाकर सिंह तोमर ने बताया कि छात्रा के परिजनों ने ठंड से मौत की आशंका जताते हुए उसका पोस्टमार्टम कराने मांग की। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। बीएसए कल्पना जायसवाल का कहना है कि गुरुवार को परिषदीय विद्यालय बंद रहेंगे।


पांचवीं की छात्रा की स्कूल में मौत, सर्दी लगने से जान जाने की आशंका Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें