परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

मंगलवार, 24 जनवरी 2023

स्कूल प्रबंधकों और शिक्षकों पर धमकी का आरोप



 स्कूल प्रबंधकों और शिक्षकों पर धमकी का आरोप

लखनऊ। इलाहाबाद और झांसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन की दोनों सीटों पर सरकार अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए स्कूल प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को धमका रही है। पक्ष में मतदान करने का दबाव डाला जा रहा है। यह आरोप उप्र. माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय मंत्री एवं प्रवक्ता डॉ. आरपी मिश्रा ने मंगलवार को हजरतगंज में आयोजित प्रेसवार्ता में लगाया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का चुनाव है, इस पर सरकार को राजनीति नहीं करनी चाहिए। सरकारी नुमाइंदे स्कूल प्रबंधकों को स्कूल की मान्यता वापस लेने की धमकियां दे रहे हैं। प्रदेश मंत्री नरेन्द्र कुमार वर्मा व जिला मंत्री महेश चन्द्र ने बताया कि ऐसी स्थिति में निष्पक्ष निर्वाचन संभव नहीं है। इस मौके पर संघर्ष समिति के संयोजक अनिल शर्मा कोषाध्यक्ष विश्वजीत सिंह, डॉ. मीता श्रीवास्तव, आलोक पाठक आदि मौजूद रहे।


स्कूल प्रबंधकों और शिक्षकों पर धमकी का आरोप Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें