परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

मंगलवार, 14 फ़रवरी 2023

फैसला, सरकारी विभागों में तैनात संविदा कर्मियों की संविदा राशि बढ़ेगी

 

फैसला, सरकारी विभागों में तैनात संविदा कर्मियों की संविदा राशि बढ़ेगी

लखनऊ।राजकीय विभागों में तैनात संविदा कर्मियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने मंगलवार को बड़ा तोहफा दिया। संविदा कर्मियों को सातवें वेतनमान की संस्तुतियों के मुताबिक संविदा राशि दी जाएगी। इसका लाभ 50 हजार से अधिक की संख्या में तैनात ऐसे कार्मिकों को होगा। संविदा राशि में 10 से 30 फीसदी तक वृद्धि होने का अनुमान है। सातवें वेतनमान मिलने की शर्त यह होगी कि संविदा कर्मचारी सृजित पद के सापेक्ष चयन समिति द्वारा चयनित किए गए हों। साथ ही उन्हें वेतनमान, ग्रेडपे और महंगाई भत्ता मिल रहा हो।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगी। जिसमें लिखा गया है कि वेतन समिति (2016) द्वारा तृतीय प्रतिवेदन भाग-तीन के माध्यम से कृषि विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों और भाग चार के माध्यम से संविदा कर्मियों के संबंध में दी गई संस्तुतियों पर मुख्य सचिव समिति के विचार को संस्तुति दी गई।


मुख्य सचिव समिति की संस्तुतियां पूरी तरह स्वीकार

मुख्य सचिव समिति की संस्तुतियों को कैबिनेट ने पूरी तरह स्वीकार कर लिया है। इन संस्तुतियों के मुताबिक कृषि विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए वर्तमान में लागू व्यवस्था को बनाए रखने और राजकीय विभागों के संविदा कर्मियों को संशोधित दर पर संविदा राशि दिए जाने का अनुमोदन किया गया है। इन संस्तुतियों को लागू किए जाने पर राज्य सरकार पर करीब 29 करोड़ रुपये अतिरिक्त वार्षिक व्ययभार आएगा।


स्वास्थ्य विभाग में तैनात हैं सबसे अधिक संविदाकर्मी

गौरतलब है कि सबसे अधिक संविदाकर्मी स्वास्थ्य विभाग में हैं। चिकित्सक, विशेषज्ञ चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, तकनीशियन आदि पदों पर संविदा कार्मिक तैनात हैं। इसके अलावा उच्च शिक्षा विभाग में राजकीय डिग्री कालेजों में संविदा पर शिक्षक तैनात हैं। राजकीय पालिटेक्टिक में संविदा पर अनुदेशक रखे गए हैं। गृह विभाग में फारेंसिक साइंस से जुड़े तमाम कार्मिक संविदा पर काम कर रहे हैं। आश्रम पद्धति विद्यालयों में तैनात शिक्षक और कर्मचारी भी संविदा पर हैं। इसी तरह अन्य विभागों में संविदाकर्मी सेवा में लगे हुए हैं।


राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जेएन तिवारी ने संविदा कर्मियों के हित में किए गए फैसले पर राज्य सरकार खासकर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि इस फैसले से संविदाकर्मियों की संविदा राशि में 10 से 20 हजार रुपये तक की वृद्धि होगी। जेएन तिवारी ने बताया कि यह फैसला केवल उन संविदा कर्मियों पर लागू होगा, जो विभाग द्वारा सृजित पद के सापेक्ष तैनात किए गए हों और उन्हें वेतनमान, ग्रेडपे और महंगाई भत्ता मिल रहा हो।

फैसला, सरकारी विभागों में तैनात संविदा कर्मियों की संविदा राशि बढ़ेगी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें