UPMSP NEWS: ड्यूटी को कहा न तो झेलनी पड़ेगी कार्रवाई, हेल्पलाइन जारी
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित होने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में परिषदीय विद्यालय के शिक्षक और शिक्षा मित्र भी पहरा देंगे। इस बाबत बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शासन के निर्देशों के तहत शिक्षकों की ड्यूटी लगवाने की तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही शिक्षकों की ड्यूटी का रोस्टर तैयार कर उन्हें सौंप दिया जाएगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि यदि कोई शिक्षक बोर्ड परीक्षा ड्यूटी नहीं करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बेसिक शिक्षा अधिकारी विश्व दीपक त्रिपाठी ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं के तहत सभी केंद्र व्यवस्थापक ड्यूटी चार्ट आवश्यक रूप से निर्गत करेंगे। जिस दिन परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की ड्यूटी नहीं होगी, वह अपने विद्यालय में पठन-पाठन का कार्य करवा सकेंगे। उन्होंने बताया कि यदि कोई बेसिक शिक्षक ड्यूटी पर उपस्थित नहीं होता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई होगी।
पांच सौ से अधिक शिक्षकों की ड्यूटी
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं इस वर्ष 16 फरवरी से शुरू हो रही हैं। शासन द्वारा पूरी तरह नकल विहीन परीक्षाएं करवाने के लिए लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं। इन्हें पूरा करने के लिए परिषदीय विद्यालयों के पांच सौ से अधिक शिक्षकों की ड्यूटी बोर्ड परीक्षा में लगाई जाएगी ताकि परीक्षाओं को बिना किसी बाधा के संपन्न करवाया जा सके।
हेल्पलाइन जारी
बोर्ड परीक्षाओं में छात्रों को होने वाली किसी भी समस्या के निराकरण के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय विभाग द्वारा इसमें 10 लैंडलाइन नंबर जारी किए गए हैं। दो मोबाइल नंबर 9412102939 और 9761491035 भी जारी किए जाएंगे। हेल्पलाइन के लिए पुलिस कंट्रोल रूम का भी नंबर 9454401587 जारी किया गया है।
हर केंद्र पर होगी जनरेटर, इन्वर्टर की व्यवस्था
परीक्षाओं की निगरानी के लिए जिले में प्रदेश स्तरीय कंट्रोल रूम भी तैयार किया गया है। यहां से केंद्रों पर सीधी निगरानी रखी जाएगी। दिन-रात केंद्रों पर नजर बनाई जा सके, इसके लिए इंवर्टर व जनरेटर की व्यवस्था होगी। 24 घंटे में किसी भी समय कोई भी कैमरा या वॉइस रिकॉर्डर बंद नहीं होगा।
Up Board Exam 2023Up Board ExamUpmsp
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें