परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

शनिवार, 4 मार्च 2023

10वीं-12वीं एग्जाम में परेशानी के लिए करें कॉन्टेक्ट:RBSE में कंट्रोल रूम शुरू, 21 लाख से ज्यादा स्टूडेन्ट्स रजिस्टर्ड



 10वीं-12वीं एग्जाम में परेशानी के लिए करें कॉन्टेक्ट:RBSE में कंट्रोल रूम शुरू, 21 लाख से ज्यादा स्टूडेन्ट्स रजिस्टर्ड

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वर्ष 2023 के एग्जाम के संचालन के लिए बोर्ड कार्यालय में केन्द्रीय कन्ट्रोल रूम 4 मार्च को सुबह 6 बजे प्रारम्भ कर दिया है। किसी भी तरह की कोई समस्या होने पर यहां कॉन्टेक्ट किया जा सकता है। यह कंट्रोल रूम लास्ट एग्जाम डेट 12 अप्रेल तक 24 घण्टे कार्यरत रहेगा।परीक्षा संबंधी किसी भी शिकायत के लिए बोर्ड कन्ट्रोल रूम के दूरभाष नम्बर 0145-2632866, 2632867, 2632868 पर सम्पर्क किया जा सकता है। इमेल आईडी ddexamfirst@gmail.com पर शिकायत दर्ज करा सकते है। परीक्षार्थियों के नामांक, केन्द्र संबंधी जानकारी बोर्ड वेबसाईट https://rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है।12वीं की परीक्षाएं 9 मार्च से 12 अप्रैल तक और 10वीं की परीक्षाएं 16 मार्च से 11 अप्रैल तक होगी। इन परीक्षाओं के लिए 21 लाख 12 हजार 206 स्टूडेन्ट्स रजिस्टर्ड है।


एडमिट कार्ड पहले ही अपलोड

परीक्षाओं के प्रवेश पत्र बुधवार को ही बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए है। जिन्हें संबंधित स्कूल की ओर से पूर्व में आवंटित आई.डी. / पासवर्ड से डाउनलोड कर हार्ड कॉपी प्रमाणीकरण के पश्चात् संबंधित परीक्षार्थियों को वितरित की जाएगी। नियमित परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र संबंधित स्कूल प्रधानाचार्य तथा स्वयंपाठी परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र संबंधित अग्रेषण अधिकारी (जहां से परीक्षार्थी ने आवेदन पत्र भरा है) डाउनलोड कर सकेगें। प्रवेश पत्र बोर्ड की वेबसाईट https://rajeduboard.rajasthan.gov.in के BOARD MAIN EXAM 2023 के लिंक पर उपलब्ध है


स्कूल प्रिंसिपल की होगी जिम्मेदारी

बोर्ड के अनुसार, ऐसे परीक्षार्थी जिनका विद्यालय से नाम पृथक कर दिया गया हो, उपस्थिति न्यून हो आवेदन पत्र निरस्त किया गया हो अथवा अन्य किसी भी प्रलेख की कमी के कारण अथवा जिन विद्यालयों ने बोर्ड से सम्बद्धता का वार्षिक शुल्क जमा नही कराया है, उनके प्रवेश पत्र अपलोड नहीं किए है। यदि ऐसे प्रवेश पत्र वेबसाईट पर अपलोड हो तो विद्यालय प्रधानाचार्य उपरोक्त कमियों वाले प्रवेश पत्रों को अपने स्तर पर रोककर केवल योग्य परीक्षार्थियों को ही प्रवेश पत्र वितरित करेंगे। अयोग्य परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र वितरित करने पर समस्त जिम्मेदारी संबंधित विद्यालय प्रधानाचार्य की होगी।


21,12,206 स्टूडेन्ट्स ने किया आवेदन

12 वीं परीक्षा में 10,31,072

10वीं परीक्षा में 10,68,383

वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में 5609

प्रवेशिका में 7142

6081 परीक्षा केन्द्र बनाए


49 संवेदनशील , 24 अति संवेदनशील

यहां रखे जाएंगे प्रश्नपत्र

5464 परीक्षा केंद्रों के पुलिस थाने में

330 परीक्षा केंद्रों के पुलिस चौकी में

48 परीक्षा केंद्रों के पुलिस लाइन में

10वीं-12वीं एग्जाम में परेशानी के लिए करें कॉन्टेक्ट:RBSE में कंट्रोल रूम शुरू, 21 लाख से ज्यादा स्टूडेन्ट्स रजिस्टर्ड Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें