परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

शुक्रवार, 17 मार्च 2023

15 जिलों के स्कूल, कॉलेज आए आगे, बेटियों के लिए अवकाश



 15 जिलों के स्कूल, कॉलेज आए आगे, बेटियों के लिए अवकाश

जयपुर  के संस्थापक कर्पूर चन्द्र कुलिश की जयंती पर 20 मार्च को ‘बिटिया इन ऑफिस’ का आयोजन होने जा रहा है। इस दिन आप बिटिया को अपने ऑफिस, कार्यस्थल ले जाएं और मौका दें उन्हें अपनी कुर्सी पर बैठने का। बेटी को अपने कामकाज से रू-ब-रू कराएं। पत्रिका की बिटिया इन ऑफिस की मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए स्कूल, कॉलेज प्रबंधन भी आगे आए हैं। प्रदेश के 15 जिलों के करीब 3 दर्जन शिक्षण संस्थानों ने बीस मार्च को बच्चियों को अवकाश दे दिया है। इनमें जयपुर, अजमेर, झालावाड़, झुंझुनूं, अलवर, भरतपुर, चित्तौड़गढ़, जोधपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, उदयपुर, बीकानेर, पाली, सीकर, नागौर जिले की शिक्षण संस्थाएं हैं। इसके अलावा अन्य जिलों में भी शिक्षण संस्थान आगे आ रहे हैं, ताकि बेटियां अपने माता-पिता के साथ उनके ऑफिस जा सकें। इस मुहिम में बेटियां माता-पिता के काम को समझेंगी और आगे बढ़ने का मौका भी तलाशेंगी। इस सुखद अनुभूति को पत्रिका के साथ शेयर करने का मौका भी मिलेगा। चुनिंदा फोटो, वीडियो व अनुभव को प्रिंट, डिजिटल, टीवी और रेडियो सभी प्लेटफार्म पर प्रकाशित व प्रसारित करेंगे।

15 जिलों के स्कूल, कॉलेज आए आगे, बेटियों के लिए अवकाश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें