परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

मंगलवार, 14 मार्च 2023

शिक्षकों के अभाव में बेहाल है प्रदेश में शारीरिक शिक्षा, स्कूलों में खेल गतिविधियां ठप कैडर तो बना, शारीरिक शिक्षकों के पद भरना भूला विभाग... 2 हजार से अधिक पद खाली

 

शिक्षकों के अभाव में बेहाल है प्रदेश में शारीरिक शिक्षा, स्कूलों में खेल गतिविधियां ठप कैडर तो बना, शारीरिक शिक्षकों के पद भरना भूला विभाग... 2 हजार से अधिक पद खाली

जोधपुर. प्रदेश में स्कूली स्तर से ही खेल प्रतिभाओं को तराशकर उन्हें राष्ट्रीय-अन्तरराष्ट्रीय खेलों तक पहुंचाने में भूमिका निभाने वाले शारीरिक शिक्षक ही पूरे नहीं होंगे, तो प्रदेश में स्कूल स्तर पर खेल-खिलाड़ियों का विकास कैसे होगा? यह विडंबना ही है कि प्रदेश के शिक्षा विभाग में कहने को तो शारीरिक शिक्षा विभाग का एक अलग कैडर बनाया हुआ है लेकिन आज तक कैडर के उच्च पद नहीं भरे गए हैं। इससे स्कूली खेल गतिविधियां प्रभावित हो रही है।


वर्तमान में माध्यमिक शिक्षा विभाग में उपनिदेशक, जिला शिक्षाधिकारी, उप जिला शिक्षाधिकारी, व्याख्याता, वरिष्ठ अध्यापक सहित अध्यापक शारीरिक शिक्षा पद नाम से पूरा कैडर बना हुआ है। जिला शिक्षाधिकारी, उपनिदेशक शारीरिक शिक्षा आदि पदों पर सामान्य शिक्षा के अधिकारी प्रतिनियुक्त है।


प्रदेश में शारीरिक शिक्षा के प्रमुख पदों की स्थिति

● राजस्थान के मात्र एक राजकीय शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय, जो माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधीन संचालित हो रहा है, जहां प्रधानाचार्य का पद उपनिदेशक स्तर का है। लेकिन पिछले करीब 30 वर्षों से रिक्त है। वर्तमान में यहां पर सामान्य शिक्षा के उपनिदेशक प्रतिनियुक्ति पर है ।


● निदेशालय माध्यमिक शिक्षा विभाग, बीकानेर में उपनिदेशक शारीरिक शिक्षा के पद पर सामान्य शिक्षा के अधिकारी प्रतिनियुक्त है।


● ऐसे ही प्रधानाचार्य शार्दूल स्पोर्ट्स स्कूल के हाल है। जिला शिक्षाधिकारी के 4 पद रिक्त है इन पर सामान्य शिक्षा के अधिकारी काबिज है।


शारीरिक शिक्षा कैडर के समस्त पदों को पदोन्नति से भरा जाए। कैडर को दुरुस्त किया जाए और सामान्य शिक्षा के अधिकारियों को शारीरिक शिक्षा के पदों से हटाया जाए।-हापूराम चौधरी, प्रदेशाध्यक्ष, राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ


शारीरिक शिक्षकों की मांग स्पोर्ट्स बिल लाएं

शारीरिक शिक्षकों का कहना है कि वर्तमान में खेलों के विकास के लिए शारीरिक शिक्षा कैडर को मजबूत किया जाए। तकनीकी रूप से शारीरिक शिक्षा व खेलों का व्यावहारिक रूप से कैलेंडर जारी किया जाए, तभी वर्ष पर्यंत खेल विद्यालय में अनवरत चलेंगे। साथ ही, राजस्थान में खेल का अधिकार बिल आना चाहिए ताकि सभी को खेलने का अधिकार मिले। पदों की डीपीसी की जा रही है। डीपीसी होते ही रिक्त पदों को भरा जाएगा।-धर्मेन्द्र कुमार जोशी, संयुक्त निदेशक, माध्यमिक शिक्षा विभाग निदेशालय बीकानेर


फिजिकल कॉलेज में प्रधानाचार्य प्रतिनियुक्ति पर

पद स्वीकृत पद रिक्त पद उप जिला शिक्षाधिकारी 44 12 व्याख्याता 264 119 वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक 3508 1539 तृतीय श्रेणी शारीरिक शिक्षक 10873 1006 शा.शि. विभाग विभिन्न खेलों के कोच 38 18


शिक्षकों के अभाव में बेहाल है प्रदेश में शारीरिक शिक्षा, स्कूलों में खेल गतिविधियां ठप कैडर तो बना, शारीरिक शिक्षकों के पद भरना भूला विभाग... 2 हजार से अधिक पद खाली Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें