परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

मंगलवार, 14 मार्च 2023

विभागीय प्रकरणों में व्याख्याताओं की व्यक्तिगत सुनवाई शुरू



 विभागीय प्रकरणों में व्याख्याताओं की व्यक्तिगत सुनवाई शुरू

बीकानेर. शिक्षा विभागीय प्रकरणों की जांच में शामिल व्याख्याताओं की व्यक्तिगत सुनवाई शुरू की गई है। इन व्याख्याताओं को पहले 16 एवं 17 सीसीए नोटिस जारी किए गए थे।अब उनकी व्यक्तिगत सुनवाई शुरू की गई है। यह सुनवाई सोमवार से प्रारंभ हुई है और 22 मार्च तक जारी रहेगी। व्यक्तिगत सुनवाई के दौरान अपचारी यदि कोई साक्ष्य एवं दस्तावेज प्रस्तुत करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं।


यदि कोई कार्मिक व्यक्तिगत सुनवाई के दौरान अनुपस्थित रहता है, तो उसकी समस्त जिम्मेदारी उसकी होगी। इसके अलावा अगर किसी कार्मिक का स्थानान्तरण अन्यत्र हो गया हो, तो नवीन पदस्थापन स्थान पर उसे सूचना करने की जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) की होगी।

विभागीय प्रकरणों में व्याख्याताओं की व्यक्तिगत सुनवाई शुरू Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें