30 हजार छात्राओं को मिलेगी स्कूटी, CM गहलोत ने प्रस्ताव का किया अनुमोदन
राजस्थान में 30 हजार मेधावी छात्राओं को स्कूटियां वितरित की जाएंगी। सीएम गहलोत ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। स्कूटियों की संख्या 20 हजार से बढ़ाकर 30 हजार कर दी है।राजस्थान की गहलोत सरकार ने छात्राओं से सशक्तिकरण एवं उनके उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के लिए अहम निर्णय लिया है। सीएम गहलोत ने स्कूटियों की संख्या 20 हजार से बढ़ाकर 30 हजार करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है।
कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना में मेधावी छात्राओं को अब इलेक्ट्रिक स्कूटी लेने का विकल्प भी मिलेगा। छात्राएं आनलाइन आवेदन के समय विकल्प ले सकती है। योजना के तहत यदि सभी छात्राएं ई स्कूटी के लिए आवेदन करती है तो राज्य सरकार 390 करोड़ रुपये खर्च करेगी। उल्लेखनीय है कि सीएम गहलोत ने बजट में घोषणा की थी। सीएम की बजट घोषणाओं को धरातल पर उतार दिया है।
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें