69000 शिक्षक भर्ती के चयनित अभ्यर्थियों का लखनऊ में प्रदर्शन, नियुक्ति को लेकर बेसिक शिक्षा मंत्री का आवास घेरा
69000 शिक्षक भर्ती के चयनित 6800 अभ्यर्थियों ने नियुक्ति की मांग को लेकर बुधवार को बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास का घेराव कर प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों का हंगामा बढ़ने पर पुलिस बल आ गया। पुलिस ने जबरन इन्हें हिरासत में लेकर आलमबाग के इको गार्डन ले जाया गया। यहां पर प्रदेश भर के चयनित अभ्यर्थियों की मांग है कि सरकार हाईकोर्ट की डबल बेंच में जाकर ठीक से पैरवी करे। भर्ती में आरक्षण नियमावली का पालन नहीं किया गया। शासान 13 दिन के अंदर स्पेशल अपील में जाये। जिससे पिछड़े दलित अभ्यार्थीओ को न्याय मिल सके नहीं पिछडे दलित अभ्यर्थी सड़क पर संघर्ष करेंगे ।
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग और राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने 29 अप्रैल 2021 को आदेश दिया था कि आरक्षण का पालन करने में हुई विसंगति को सुधारते हुए आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियुक्ति दिया जाए आदेश के उपरांत कई महीने बीत जाने के बाद भी बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोग की रिपोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया गया नियुक्ति पाने से वंचित अभ्यर्थियों ने लंबे समय तक सड़क पर संघर्ष किया
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें