परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

बुधवार, 15 मार्च 2023

4.5 लाख बेरोजगारोंको मिल रहा भत्ता



 4.5 लाख बेरोजगारोंको मिल रहा भत्ता

जयपुर. राज्य में 4.5 लाख बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दिया जा रहा है। वहीं 37 हजार प्रकरण शेष हैं। कौशल नियोजन एवं उद्यमिता राज्यमंत्री अशोक चांदना ने विधानसभा में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बकाया 37 हजार प्रकरणों की जांच करवाई जा रही है तथा अपूर्ण आवेदन लौटा दिए गए है। चांदना ने विधायक जोगेश्वर गर्ग के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में बताया कि वर्तमान सरकार द्वारा 3500 रुपए तक बेरोजगारी भत्ता दिए जाने की घोषणा की थी। जिसकी अनुपालना में 1 फरवरी 2019 से राज्य में मुख्यमंत्री युवा संबल योजना प्रारम्भ की गई। उन्होंने बताया कि जिसके तहत योग्यताधारी पुरुष आशार्थियों को 3 हजार रुपए तथा महिला, विशेष योग्यजन व ट्रांसजेंडर आशार्थियों को 3500 रुपए प्रतिमाह भत्ता राशि वितरित की गई है।


144 रिक्त पदभरे जाएंगे

संस्कृत शिक्षा मंत्री बी. डी. कल्ला ने विधानसभा में बताया कि प्रदेश के संस्कृत शिक्षा महाविद्यालयों में व्याख्याताओं के 144 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्राप्त होते ही आरपीएससी को अभ्यर्थना भिजवाई जाएगी।

4.5 लाख बेरोजगारोंको मिल रहा भत्ता Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें