बेरोजगार प्रतिनिधिमंडल की सीएमओ में वार्ता ,कम्प्यूटर अनुदेशक भर्ती में शिथिलता देने से इनकार
जयपुर मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद मंगलवार को बेरोजगार प्रतिनिधिमंडल की सीएमओ में अधिकारियों से मांगों को लेकर वार्ता हुई। इसमें कई मांगों पर सहमति हुई तो कई मांगों पर अधिकारियों ने सकारात्मक रुख दिखाया। राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष उपेन यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री प्रमुख सचिव सहित अधिकारियों के साथ वार्ता हुई। इसमें बजट में घोषित की गई एक लाख भर्तियों का विभागवार वर्गीकरण करके जल्द से जल्द कैलेंडर जारी करने और कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती में शिथिलता नहीं देने पर सहमति बनी। उन्होंने बताया कि खाली पदों पर नई भर्ती निकाली जाएगी।
यादव ने बताया कि वार्ता में पेपरलीक रोकथाम के लिए उम्र कैद की सजा का कानून लाने, प्रत्येक माह मुख्य सचिव और डीओपी स्तर पर भर्ती से संबंधित अधिकारियों के साथ बेरोजगारों की बैठक कराने, ग्राम विकास अधिकारी भर्ती में चयनित को जिला आवंटन करने, धरना-प्रदर्शन के दौरान बेरोजगारों पर दर्ज मुकदमें वापस लेने सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई।
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें