परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

गुरुवार, 16 मार्च 2023

48 परिषदीय स्कूलों को चमकाएगी नगर पालिका, विद्यालयों को मूलभूत सुविधाओं से लैस करने के लिए खींचा गया खाका

 

48 परिषदीय स्कूलों को चमकाएगी नगर पालिका, विद्यालयों को मूलभूत सुविधाओं से लैस करने के लिए खींचा गया खाका

भरवारी। नगर पालिका परिषद भरवारी ने अपने क्षेत्र के 48 परिषदीय स्कूलों को चमकाने की तैयारी बनाई है। स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इसके लिए प्रति स्कूल एक लाख रुपये खर्च करने की योजना है।विद्यालयों को है कायाकल्प का इंतजार शीर्षक से प्रकाशित की थी। नगर क्षेत्र के स्कूलों की हालत काफी खराब है। कई स्कूल तो ऐसे हैं, जहां पेयजल और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं भी नहीं हैं। चहारदीवारी और रैंप का भी कई स्कूलों में अभाव है। अमर उजाला ने छह मार्च के अंक में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। प्राथमिक विद्यालय दरियापुर मझियावां, प्राथमिक विद्यालय


इसमें प्राथमिक विद्यालय मौली, भिखियापुर का उदाहरण देते हुए परिषदीय स्कूलों की दशा को दर्शाया गया था। अमर उजाला की खबर को संज्ञान लेकर नगर पालिका परिषद के ईओ शैलेंद्र मिश्रा ने स्कूलों का कायाकल्प कराने की योजना बनाई।


स्कूलों में होंगे ये कार्य

ईओ शैलेन्द्र मिश्रा ने बताया कि नगर क्षेत्र के 48 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों का कायाकल्प कराया जाएगा। प्रति स्कूल एक लाख रुपये तक खर्च किए जाएंगे। स्कूलों में ब्लैक बोर्ड, छात्र संख्या के अनुरूप शौचालय का निर्माण, पेयजल और मल्टीपल हैंडवाशिंग सिस्टम, जल निकासी की सुविधा, विद्यालय की बाउंड्री, छत की मरम्मत, कमरों की फर्श में टाइल्स, विद्युतीकरण, किचन शेड का जीर्णोद्धार, गेट, इंटरलॉकिंग, दीवारों पर पेंटिंग समेत अन्य कार्य कराए जाएंगे। संवाद

48 परिषदीय स्कूलों को चमकाएगी नगर पालिका, विद्यालयों को मूलभूत सुविधाओं से लैस करने के लिए खींचा गया खाका Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें