परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

सोमवार, 27 मार्च 2023

नोडल प्राचार्य के पास चार-चार कॉलेजों की जिम्मेदारी राज्य के 87% कॉलेजों में प्रिंसिपल ही नहीं, नए सत्र से 71 गवर्नमेंट कॉलेज और शुरू होंगे, गेस्ट फेकल्टी से भरेंगे पद



 नोडल प्राचार्य के पास चार-चार कॉलेजों की जिम्मेदारी राज्य के 87% कॉलेजों में प्रिंसिपल ही नहीं, नए सत्र से 71 गवर्नमेंट कॉलेज और शुरू होंगे, गेस्ट फेकल्टी से भरेंगे पद

ग्रामीण क्षेत्र के छात्र - छात्राओं को उच्च शिक्षा मुहैया करने के उद्देश्य से राज्य सरकार की ओर से नए शिक्षा सत्र से राज्य में 71 नए कॉलेज खोल जाएंगे। नए कॉलेजों में राज्य सरकार ने 1491 नए पदों की स्वीकृति जारी कर दी है। प्रत्येक कॉलेज में प्रिंसिपल सहित 21 नए पद सृजित किए गए हैं। लेकिन यह नवीन पद सोसायटी के अधीन रहेंगे। मतलब, इन पदों को विद्या संभल योजना के तहत गेस्ट फैकल्टी से भरा जाएगा।


उधर, वर्तमान में चल रहे राज्य के 279 कॉलेजों में से 87 फीसदी से अधिक में प्रिंसिपल ही नहीं है। बिना प्रिंसिपल कॉलेजों का सही ढंग से संचालन नहीं हो पा रहा है। हालात यह है कि नोडल प्राचार्य के पास चार-चार कॉलेजों का अतिरिक्त प्रभार है। वहीं 31 मार्च को कार्यरत 13% प्राचार्य में से कुछ सेवानिवृत्त हो जाएंगे। बावजूद इसके कॉलेजों को स्थाई प्रिंसिपल उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। जबकि सोसायटी एक्ट के तहत नई कॉलेज साल दर साल खोले जा रहे हैं। राज्य सरकार ने नए कॉलेजों के भवन निर्माण के लिए प्रत्येक कॉलेज को 4.50 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की है। लेकिन पहले से चल रहे अनेक कॉलेजों को अभी तक खुद की बिल्डिंग नहीं मिली है। स्कूलों में ही कॉलेजों के लिए कमरे आवंटित किए गए हैं।


वर्ष 2021 में हदां में शुरू किए गए कॉलेज में 200 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। यह कॉलेज वर्तमान में गांव के एक स्कूल की खाली पड़ी बिल्डिंग के 10 कमरों में संचालित हो रहा है। दानदाता की ओर से भूमि उपलब्ध कराने पर नए भवन का निर्माण शुरू हुआ है। भरतपुर झालाटाला वैर का राजकीय कन्या कॉलेज अस्थाई भवन में चल रहा है। पिछले साल शुरू हुए इस कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं को नई बिल्डिंग अभी नहीं मिली है‌। ऐसे छात्राओं को दरी पर बैठकर पढ़ाया जा रहा है। बीकानेर के बज्जू में संचालित गवर्नमेंट कॉलेज में वर्तमान में 850 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। इनकी कक्षाएं स्कूल की बिल्डिंग के चार कमरों में लग रही है। कॉलेज की नई बिल्डिंग का निर्माण कार्य तीन साल बाद अब शुरू किया गया है।


बीकानेर जिले में खुलेंगे पांच नए कॉलेज, जिनमें एक गंगाशहर व दूसरा मुरलीधर व्यास नगर में होगा

बजट घोषणा 2023-24 के तहत प्रदेश में खुलने वाले 71 नए कॉलेज में बीकानेर के पांच कॉलेज शामिल है। इनमें दो कॉलेज शहरी क्षेत्र के गंगा शहर और मुरलीधर व्यास नगर में शुरू किए जाएंगे। गंगाशहर कॉलेज का नोडल प्राचार्य डूंगर कॉलेज व मुरलीधर व्यास नगर कन्या कॉलेज की प्राचार्य का अतिरिक्त चार्ज एमएस कॉलेज की प्राचार्य को सौंपा गया है। यही नहीं डूंगर कॉलेज के प्राचार्य इसके अलावा नापासर, देशनोक और पूगल कॉलेज के भी नोडल प्राचार्य हैं। वहीं एमएस कॉलेज प्राचार्य के पास भी तीन अन्य कॉलेजों के नोडल प्राचार्य का चार्ज है।


राज्य में 490 कॉलेज, सिर्फ 36 में स्थाई प्राचार्य: राज्य में करीब 490 सरकारी कॉलेजों संचालित हो रहे हैं। जबकि प्राचार्य के स्वीकृत पदों की संख्या 292 है। इनमें से 36 कॉलेजों में ही केवल प्राचार्य कार्यरत है। शेष सभी कॉलेजों में सह-आचार्य को प्रिंसिपल का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।


कॉलेज शिक्षा में स्वीकृत पद

प्राचार्य व्याख्याता

स्वीकृत 292 6923

कार्यरत 36 4549

खाली 256 2374


राज्य सरकार ने साल 2020 से 2023 तक खोले गए 243 नवीन राजकीय कॉलेजों का संचालन राजस्थान कॉलेज एज्युकेशन सोसायटीज के माध्यम से संचालित करने का निर्णय किया है। उच्च शिक्षा को तदर्थवाद की ओर धकेलने वाला यह निर्णय राज्य की उच्च शिक्षा को पतन की ओर लिए जाने वाला है। संगठन इस सोसाइटी व्यवस्था का विरोध करते हुए राज्य सरकार से मांग करता है कि उच्च शिक्षा के हित में इस निर्णय पर पुनर्विचार करते हुए छात्रों तथा शिक्षकों के लिए प्रतिगामी इस आदेश को प्रत्याहरित किया जाए और राजकीय महाविद्यालयों तीन हजार से अधिक रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए। - डॉ.सुशील कुमार बिस्सु, महामंत्री, एबीआरएसएम राजस्थान (उच्च शिक्षा)

नोडल प्राचार्य के पास चार-चार कॉलेजों की जिम्मेदारी राज्य के 87% कॉलेजों में प्रिंसिपल ही नहीं, नए सत्र से 71 गवर्नमेंट कॉलेज और शुरू होंगे, गेस्ट फेकल्टी से भरेंगे पद Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें