परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

शुक्रवार, 17 मार्च 2023

व्याख्याता और वरिष्ठ शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम शीघ्र घोषित हो ,शिक्षक संगठनों व बीएड प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन संयुक्त संघर्ष समिति ने उठाई मांग

 

व्याख्याता और वरिष्ठ शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम शीघ्र घोषित हो ,शिक्षक संगठनों व बीएड प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन संयुक्त संघर्ष समिति ने उठाई मांग

लूणकरनसर राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से स्कूली शिक्षा के तहत व्याख्याता व द्वितीय श्रेणी शिक्षकों की भर्ती के तहत परीक्षाओं के परिणाम शीघ्र घोषित करने की मांग को लेकर विभिन्न शिक्षक संगठनों व बीएड प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन संयुक्त संघर्ष समिति ने उठाई है। राजस्थान शिक्षक संघ युवा के प्रदेश उपाध्यक्ष शीशपाल खिलेरी ने मुख्यमंत्री को पत्र के माध्यम से अवगत करवाया है कि आरपीएसी द्वारा व्याख्याता व द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा करवाए काफी समय हो चुका है, लेकिन परीक्षा परिणाम घोषित करने में देरी की जा रही है। 


संगठन ने तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा से पहले व्याख्याता व द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित करने का आग्रह किया है। इसमें बताया कि तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा के परिणाम पहले घोषित होने से प्रशिक्षित बेरोजगार पहले तृतीय श्रेणी शिक्षक के पद पर कार्यभार ग्रहण करेगा। ऐसी स्थिति में व्याख्याता व द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में भी उसका चयन होने पर इन पदों पर वरीयता देगा। ऐसी स्थिति में व्याख्याता व द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती का परीक्षा परिणाम पहले घोषित होने से बेरोजगार युवाओं के साथ न्याय होगा। बीएड प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन संघर्ष समिति के प्रतिनिधि अजय झोरड़, बंशी स्वामी, सीताराम सियाग आदि ने व्याख्याता व द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती से पहले घोषित करने की मांग उठाई है। वही सरकार से मांग नहीं मानने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।


व्याख्याता और वरिष्ठ शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम शीघ्र घोषित हो ,शिक्षक संगठनों व बीएड प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन संयुक्त संघर्ष समिति ने उठाई मांग Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें