परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

शुक्रवार, 17 मार्च 2023

दुलमेरां स्टेशन स्कूल में शिक्षकों के पद स्वीकृत



 दुलमेरां स्टेशन स्कूल में शिक्षकों के पद स्वीकृत

लूणकरनसर. शिक्षा विभाग ने एक आदेश जारी कर राजस्थान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में तृतीय श्रेणी के लेवल-2 के तृतीय भाषा के 13 पद स्वीकृत किए है। इनमें बीकानेर जिले में एकमात्र पद लूणकरनसर के ग्राम दुलमेरां स्टेशन के विद्यालय में हुआ है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्दराम गोदारा ने बताया कि शाला में पद स्वीकृत करवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कांग्रेस नेता वीरेन्द्र बेनीवाल से मांग उठाई थी। राज्य सरकार ने कांग्रेस नेता बेनीवाल की अनुशंसा पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दुलमेरां स्टेशन लेवल-2 तृतीय भाषा का एक पद स्वीकृत किया है। पद स्वीकृत होने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला व कांग्रेस नेता बेनीवाल का आभार जताया है।

दुलमेरां स्टेशन स्कूल में शिक्षकों के पद स्वीकृत Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें