परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

शनिवार, 4 मार्च 2023

यूपी पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा की तिथियां घोषित, यहां देखें शेड्यूल

 

यूपी पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा की तिथियां घोषित, यहां देखें शेड्यूल

UP polytechnic JEECUP 2023 Exam dates  : उत्तर प्रदेश के पॉलिटेक्निकों संस्थानों में विभिन्न डिप्लोमा/पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में दाखिले के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा जेईईसीयूपी की तिथियों का ऐलान कर दिया गया है। यूपी पॉलिटेक्निकल प्रवेश परीक्षा 1 जून से 6 जून 2023 के बीच आयोजित होगी।  परीक्षार्थी jeecup.admissions.nic.in पर जाकर शेड्यूल चेक कर सकते हैं। परीक्षा ग्रुप A, E1, E2, B,C,D,F,G,H,I, K1- K8 और ग्रुप L के लिए आयोजित होगी। 


आवेदन की प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं की गई है और न ही इसकी तिथियों का ऐलान किया गया है।  ग्रुप-1 ( पोस्ट डिप्लोमा इन डंडस्ट्रियल सेफ्टी) के लिए कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं होगी। ग्रुप 1 में उम्मीदवारों का चयन उनकी योग्यता, अनुभव के आधार पर बनी मेरिट से होगा। एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए एक इंटरव्यू होगा। 


जेईईसीयूपी 2023: आवेदन कैसे कर सकेंगे

- JEECUP की आधिकारिक साइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।

- होम पेज पर उपलब्ध जेईईसीयूपी 2023 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।

- डिटेल्स दर्ज करें और रजिस्टर पर क्लिक करें।

यूपी पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा की तिथियां घोषित, यहां देखें शेड्यूल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें