आरोपी प्रधानाचार्य को पुलिस ने भेजा जेल, स्कूल की छात्रा द्वारा लगाए गए थे छेड़छाड़ के आरोप
मैनपुरी। खरगजीत नगर स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रधानाचार्य को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेजा है। स्कूल की छात्रा ने लैब में बुलाकर छेड़छाड़, वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी के आरोप लगाए थे। पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया था।
मोहल्ला खरगजीत नगर स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में कक्षा सात में पढ़ने वाली छात्रा ने सोमवार को कोतवाली पहुंच कर प्रधानाचार्य प्रदीप कुशवाह पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। बताया कि लैब में बुलाकर उसके साथ गलत हरकत की गई। उसे वीडियो वायरल करने और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी प्रधानाचार्य ने दी थी। शिकायत पर पुलिस द्वारा जांच की गई।
एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि छात्रा की बुआ की तहरीर पर पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मंगलवार को आरोपी प्रधानाचार्य को न्यायालय में पेश किया गया।वहां से आरोपी को जेल भेजा गया है। पीड़िता के न्यायायल में बयान दर्ज कराए जाने की प्रक्रिया भी पूरी की गई है। जल्द से जल्द जांच पूरी कर न्यायालय में चार्जशीट पेश की जाएगी। संवाद

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें