CTET Result 2023 : इस सप्ताह किसी भी दिन जारी किए जा सकते हैं सीटीईटी के नतीजे
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन जल्द ही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के नतीजे जारी कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीटीईटी रिजल्ट मार्च के पहले वीक में कभी भी जारी किया जा सकता है। यह परीक्षा 28 दिसंबर से 7 फरवरी तक अलग-अलग दिन आयोजित की गई थी। इसकी आंसर की 14 फरवरी को जारी की जा चुकी है। अब फाइनल आंसर की का इंतजार है। अब सीबीएसई जल्द ही रिजल्ट, स्कोर और पाइनल आंसर की के जारी होने के बारे में अपडेट देगा। पहले फाइनल आंसर की और फिर नतीजे जारी किए जाते हैं, नतीजे सीबीएसई हमेशा ctet.nic.in पर ही जारी करता है, इसके अलावा किसी और वेबसाइट पर नतीजे जारी नहीं किए जाते हैं।
परीक्षा पूरे भारत के 74 शहरों और 243 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थी। पूरे भारत में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर लगभग 32.5 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। आपको बता दें कि पास होने के लिए इस परीक्षा में सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक लाने होंगे। तभी उन्हें पास समझा जाएगा। इस परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है। सामान्य श्रेणी के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 150 में से 90 (60%) हैं और ओबीसी / एससी / एसटी के लिए यह 150 में से 82 (55%) है।
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें